Xiaomi Mi 8 Explorer Edition के वैरिएंट्स TENAA पर लॉन्च से पहले ही आये नजर

Xiaomi Mi 8 Explorer Edition के वैरिएंट्स TENAA पर लॉन्च से पहले ही आये नजर
HIGHLIGHTS

अपने अनोखे ट्रांसपेरेंट डिजाईन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के कारण Xiaomi Mi 8 Explorer Edition ज्यादा आकर्षक बन जाता है।

Xiaomi Mi 8 Explorer Edition Two More Variants Listed on TENAA: मई 2018 में Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 को लॉन्च किया था, हालाँकि कंपनी ने इसके साथ ही दो अन्य स्मार्टफोंस यानी Xiaomi Mi 8 SE और Xiaomi Mi 8 Explorer एडिशन को भी पेश किया था। Xiaomi Mi 8 Explorer edition स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह डिवाइस एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलवा इसमें iPhone X के जैसा ही एक फेशियल रिकग्निशन फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसका बैक पर एक ट्रांसपेरेंट डिजाईन दिया गया है, जो इसे बाकियों से अलग बना देता है। Xiaomi Mi 8 एक्सप्लोरर एडिशन का एक मात्र एक ही मॉडल यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को ही अभी तक पेश किया गया है। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि इस डिवाइस के बहुत से अन्य वैरिएंट और भी हैं। जिन्हें लॉन्च किया जाना अभी बाकी है। 

Xiaomi Mi 8 Explorer स्मार्टफोन के कई वैरिएंट्स को TENAA पर देखा गया है। अगर हम MyDrivers की मानें तो उसके अनुसार कुछ ऐसा ही है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन को 4GB, 6GB और 8GB रैम के साथ 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में देखा गया है। हालाँकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कौन सा कॉम्बिनेशन कंपनी की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला है। हालाँकि अगर अंदाज़ा लगाये तो कहा जा सकता है कि 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज को रखा जा सकता है, इसके अलावा 6GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज को रखा जा सकता है। 

हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर Xiaomi Mi 8 Explorer Edition के इन वैरिएंट्स को कब तक उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। हालाँकि TENAA पर वैरिएंट्स का नजर आना यह दर्शाता है कि इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आप जानते ही हैं कि कंपनी की ओर से 128GB वैरिएंट की कीमत RMB 3,799 यानी लगभग Rs 38,000 तय कर दी गई है। लेकिन अभी अन्य दो वैरिएंट्स की कीमत के बारे में कुछ भी नहीं पता चल पाया है। 

Xiaomi Mi 8 Explorer Edition के स्पेसिफिकेशन्स

हालाँकि रैम और स्टोरेज के अलावा इन स्मार्टफोंस में ज्यादा फर्क नहीं है। अगर Xiaomi Mi 8 Explorer Edition स्मार्टफोन की चर्चा की जाए तो आपको बता देते हैं कि यह डिवाइस एक 6.12-इंच की FHD+ 2248×1080 पिक्सल वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले से लैस है, इस डिवाइस को एक 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। 

Xiaomi Mi 8 Explorer Edition में कंपनी की ओर से क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845चिपसेट को जगह दी गई है, इसके अलावा यह क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट से लैस एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस है। 

Xiaomi Mi 8 Explorer स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा फोन में एक 3D फेशियल रिकग्निशन होने वाला है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo