भारत सहित 8 देशों में लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi 8

HIGHLIGHTS

क नए टीज़र से संकेत मिल रहे हैं कि Mi 8 को 8 देशों में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें भारत भी शामिल है।

भारत सहित 8 देशों में लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi 8

Xiaomi 31 मई को चीन में बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जहां Xiaomi Mi 8, फिटनेस बैंड Mi Band 3 और अगली जनरेशन का यूज़र इंटरफेस MIUI 10 पेश किया जा सकता है। कुछ समय से कंपनी इन डिवाइसेज को टीज़ कर रही है। एक नए टीज़र से संकेत मिल रहे हैं कि Mi 8 को 8 देशों में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें भारत भी शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन देशों में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने एक तस्वीर में 8 देशों की लोकेशन दिखाई है और इनमें से तीसरे सीधे तौर पर ताजमहल को हाईलाइट करती है। भारत के अलावा Mi 8 इजिप्ट, स्पेन, इटली, रूस और फ़्रांस में भी पेश किया जा सकता है। Xiaomi Mi 8 को चीन में 31 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीन में लॉन्च के बाद कंपनी ऊपर बताए गए अन्य देशों में भी इस डिवाइस को पेश कर सकती है। चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी भारत में भी Mi 8 को लॉन्च करेगी जबकि Mi 6 को कंपनी ने भारत में लॉन्च नहीं किया था।

Xiaomi ने चीन के अलवा अन्य कई देशों में Mi Mix 2S को लॉन्च किया था लेकिन भारत में नहीं। तो ऐसा हो सकत है कि Xiaomi एक बार फिर से Mi फ्लैगशिप सीरीज़ को भारत में लाना चाह रही है।

अलग-अलग वेरिएन्ट्स में होगा लॉन्च

संभावना है कि Xiaomi Mi 8  को कंपनी अलग-अलग वेरिएन्ट्स में लॉन्च करेगी जैसे एक स्टैण्डर्ड वेरिएंट और दूसरा स्पेशल एडिशन वेरिएंट। एक ग्लोबल एडिशन भी लॉन्च किया जा सकता है और फिर जब कंपनी 8 देशों में डिवाइस को लॉन्च करेगी तो यह कहीं न कहीं सच भी हो सकता है।

रुमर्ड स्पेसिफिकेशंस

रुमर्स के अनुसार Xiaomi Mi 8 में एक 6.2 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मौजूद होगी जिसके टॉप पर एक नौच मौजूद होगा और यह डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में एडवांस फेस रेकोग्निशन फीचर होने की भी संभवना है। स्पेशल एड्तिओं वेरिएंट में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद हो सकता है लेकिन स्टैण्डर्ड वेरिएंट में फिजिकल स्कैनर ही मौजूद होगा। 31 मई को लॉन्च इवेंट के बाद ही सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो पाएगा।

वाया

Enjoying writing since 2017... View Full Profile