Xiaomi Mi 6X के बैक कवर से डुअल रियर कैमरा सेटअप का हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

बैक साइड में मौजूद होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

Xiaomi Mi 6X के बैक कवर से डुअल रियर कैमरा सेटअप का हुआ खुलासा

एक स्मार्टफोन का ट्रांसपेरेंट कवर ऑनलाइन देखा गया है जिसे Xiaomi Mi 6X का कवर कहा जा रहा है. Slashleaks द्वारा केस लीक को पोस्ट किया जा चुका है जिसे सबसे पहले चीन की माइक्रोब्लोगिंग वेबसाइट Weibo पर देखा गया था. Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6 की जगह लेगा जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लीक हुए कवर से खुलासा होता है कि Xiaomi Mi 6X में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा. यह डुअल कैमरा डिवाइस के बैक पर वर्टीकल शेप में मौजूद होगा जो एप्पल के iPhone X पर मौजूद कैमरा प्लेसमेंट से मेल खाता है. इस डिवाइस के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह डिवाइस वर्तमान में चल रहे बेज़ेल-लेस डिस्प्ले डिज़ाइन को फॉलो करते हुए फुल-स्क्रीन डिस्प्ले ऑफर कर सकता है. 

अफवाह  के अनुसार, Xiaomi Mi 6X में शाओमी का इन-हाउस सर्ज प्रोसेसर मौजूद होगा. हालाँकि अभी इस बात के बारे में कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है. इसी बीच यह पता चला कि Xiaomi Redmi 5 Plus ही Note 4 की जगह लेगा. 

Redmi 5 Plus स्मार्टफोन 3GB और 4GB रैम वेरिएन्ट्स में उपलब्ध है. Xiaomi Redmi 5 Plus के 3GB रैम/32GB रोम वेरिएंट की कीमत CNY 999 (Rs 9,700 लगभग) है और 4GB रैम/64GB रोम मॉडल की कीमत CNY 1,299 (Rs 12,700 लगभग) है. Redmi 5 Plus 5.99 इंच की डिस्प्ले से लैस है और स्नैपड्रैगन 625 SoC पर काम करता है. 

सोर्स
 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile