Xiaomi Mi 5X डुअल रियर कैमरे और MIUI 9 के साथ 26 जुलाई को होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi 5X स्मार्टफ़ोन में MIUI 9 मौजूद होगा.

Xiaomi Mi 5X डुअल रियर कैमरे और MIUI 9 के साथ 26 जुलाई को होगा लॉन्च

अभी हाल ही में Xiaomi Mi 5X के बारे में कुछ जानकारी सामने आई थी, अब कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि, 26 जुलाई को Xiaomi Mi 5X को पेश किया जायेगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

शाओमी ने एक टीज़र वेइबो पर शेयर किया था, इस इमेज में लोकप्रिय अभिनेता क्रिस वू के हाथ में एक डिवाइस नज़र आ रही है. इस इमेज में इस फ़ोन का रियर हिस्सा नज़र आ रहा है, जिससे पता चल रहा है कि इसमें डुअल रियर कैमरा मौजूद है. रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसके साथ ही बताया गया है कि यह फ़ोन MIUI 9 पर काम करेगा. 

इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार, इस फ़ोन की कीमत 1999 Yuan (लगभग Rs 19,000) होगी और इसका मुकाबला ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड्स से होगा. 

इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ ही 4GB की रैम भी मौजूद होगी. इससे पहले खबर मिली थी कि यह फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस होगा.

और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!

 

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo