Xiaomi अपने Redmi K20 मोबाइल फोन के लिए लॉन्च कर सकता है नया गेमपेड

Xiaomi अपने Redmi K20 मोबाइल फोन के लिए लॉन्च कर सकता है नया गेमपेड

चीन में China Joy Expo का आयोजन किया जा रहा है, इस एक्सपो को चीन का सबसे बड़ा गेमिंग और डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सीबिशन कहा जा रहा है, हालाँकि मात्र कहा ही नहीं जा रहा है, यह एक बड़ा इवेंट है भी। इस इवेंट में शाओमी के भी शामिल होने के आसार नजर आ रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में शाओमी कुछ नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर हम शाओमी के आधिकारिक वेइबो अकाउंट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि यहाँ इस बात का हिंट मिल रहा है कि शाओमी इस इवेंट में अपने एक नए गेमिंग प्रोडक्ट की घोषणा कर सकता है। यहाँ एक पोस्टर भी सामने आ रहा है कि Redmi K20 मोबाइल फोन के लिए कुछ नईई घोषणाएं की जा सकती हैं। 

ऐसा भी माना जा रहा है कि Xiaomi की ओर से से गेमिंग लैपटॉप की घोषणा की जा सकती है, हालाँकि इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी Redmi K20 के लिए एक गेम कंट्रोलर एक्सेसरी को लॉन्च कर सकती है। यह गेमपेड कुछ ऐसा ही होने वाला है, जैसा हमने पहले Xiaomi Black Shark Phone के साथ देखा था। 

आपको बता देते हैं कि Xiaomi Redmi K20 मोबाइल फोन Xiaomi Mi 9T का ही एक रीब्रांडेड वर्जन है। इसे खासतौर पर एशिया के बाजारों के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.39-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, साथ ही फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के रेगुलर वैरिएंट को स्नेपड्रैगन 730 के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसका टॉप मॉडल क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 के साथ आया है।

Redmi K20 सीरीज में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी इसमें मौजूद है, साथ ही आपको इसमें एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि यह बजट में आने वाला बेहतरीन फ्लैगशिप डिवाइस है।

वाया:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile