Xiaomi ने Mi Band 3, Mi VR हेडसेट और Mi TV 4 को किया लॉन्च

Xiaomi ने Mi Band 3, Mi VR हेडसेट और Mi TV 4 को किया लॉन्च
HIGHLIGHTS

कंपनी ने फिटनेस बैंड Mi Band 3, Mi VR हेडसेट और Xiaomi का अब तक सबसे बड़ा LED TV लॉन्च किया है जिस साइज़ 75 इंच है।

Xiaomi ने आज चीन में आयोजित इवेंट में अपना फ्लैगशिप Xiaomi Mi 8 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Xiaomi Mi 8 SE को भी लॉन्च किया है। इन डिवाइसेज के अलावा कंपनी ने फिटनेस बैंड Mi Band 3, Mi VR हेडसेट और Xiaomi का अब तक सबसे बड़ा LED TV लॉन्च किया है जिस साइज़ 75 इंच है।

Mi VR हेडसेट को Oculus के साथ साझेदारी कर पेश किया गया है। इसे पहले इस साल की शुरुआत में इस हेडसेट को CES के दौरान देखा गया था और यह बेसिकली Oculus Go का रीब्रांडेड वर्जन है।

इसमें 2K फ़ास्ट स्विच स्क्रीन, इंटीग्रेटेड स्पीकर्स और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। सब चीजों को कंट्रोलर द्वारा कण्ट्रोल किया जा सकता है। यह एक स्टैंडअलोन हेडसेट है इसलिए इसे काम के लिए कम्प्यूटर या फोन की ज़रूरत नहीं है।

Mi TV 4 कंपनी का अब तक कंपनी का सबसे बड़ा LED TV है जिसका स्क्रीन साइज़ 74 इंच है। यह 4K HDR विडियो सपोर्ट करता है और Xiao AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। Xiaomi का कहना है कि यह TV आपको थिएटर की तरह एक्सपीरियंस देता है।

इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 भी लॉन्च किया जिसमें एक 0.78-इंच की OLED स्क्रीन मौजूद है, यह राउंड एजेस और एक बटन के साथ लॉन्च किया गया है। इस बैंड को हार्ट रेट सेंसर, फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए पेश किया गया है, इसके माध्यम से आप सपने स्टेप्स की काउंटिंग कर सकते हैं, स्लीप मॉनिटर कर सकते हैं, और अन्य बहुत से काम आप इससे कर सकते हैं।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo