Xiaomi ने Diwali With Mi Sale की घोषणा की; मात्र 1 रुपये में आपका हो सकता है Redmi K20

HIGHLIGHTS

Xiaomi की ओर से अपनी Diwali With Mi Sale की घोषणा की है

इस सेल में आपको Redmi K20 स्मार्टफोन को मात्र 1 रुपये में खरीदने के मौक़ा मिलने वाला है

आपको Redmi Note 7 Pro और Mi TV के अलावा Mi Band 3 और अन्य पर बड़ी कीमत माँ कटौती देखने को मिलने वाली है

Xiaomi ने Diwali With Mi Sale की घोषणा की; मात्र 1 रुपये में आपका हो सकता है Redmi K20

Xiaomi की ओर से अपनी Diwali With Mi Sale की घोषणा की है, इस सेल में आपको Redmi K20 स्मार्टफोन को मात्र 1 रुपये में खरीदने के मौक़ा मिलने वाला है, साथ ही आपको Redmi Note 7 Pro और Mi TV के अलावा Mi Band 3 और अन्य पर बड़ी कीमत माँ कटौती देखने को मिलने वाली है। इस सेल में आपको Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन Rs 2,000 की कटौती के साथ लगभग Rs 11,999 की शुरूआती कीमत में मिलने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि Diwali Sale की घोषणा मात्र Xiaomi की ओर से ही नहीं की गई है। Flipkart पर भी उसकी Flipkart Big Billion Days Sale का आयोजन किया जाने वाला है, साथ ही अमेज़न इंडिया पर भी Amazon Great Indian Festival Sale का आयोजन किया जाने वाला है। Xiaomi की यह दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलने वाली है। हालाँकि फ्लिप्कार्ट और अमेज़न इंडिया की सेल बाद में शुरू होने वाली है और 4 October तक ही चलने वाली है। 

आपको बता देते हैं कि Xiaomi की ओर से HDFC बैंक से साझेदारी की गई है, ऐसा करने से इस सेल में भाग लेने वाले यूजर्स को 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाने वाला है, यह आपको कार्ड इस्तेमाल करने पर और EMI के द्वारा लेनदेन करने पर मिलने वाला है। आपको बता देते हैं कि Xiaomi की इस सेल Redmi Note 7 Pro, Redmi 7A, Redmi Y3, Mi Band 3, Power Banks और कई फोंस पर आपको Xiaomi की ओर से बड़ी कीमत में कटौती के साथ खरीद सकते हैं। 

अगर हम Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसे आप Rs 2000 की कड़ी कटौती के साथ खरीद सकते हैं। इसके बाद इस मोबाइल फोन को मात्र Rs 11,999 की शुरूआती कीमत में ख़रीदा जा सकने वाला है। हालाँकि Flipkart पर यह फोन उसी कीमत में नजर आ रहा है, इसके अलावा अमेज़न इंडिया पर यह फोन अभी लिस्ट ही नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि सेल के शुरू होने के बाद आपको इस फोन पर डिस्काउंट आदि मिल ही जाए। 

इसके अलावा अगर आप Redmi 7A मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे मात्र Rs 4,999 की कीमत में खरीद सकते हैं, हालाँकि यह कीमत आपको 10 फीसदी का HDFC बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद होने वाली है। 

इसके अलावा अगर हम Redmi Y3 की चर्चा करें तो यह भी आपको कम कीमत के साथ इस सेल में मिलने वाला है। इस फोन को अब Rs 10000 की कीमत श्रेणी में ख़रीदा जा सकता है। इसके दोनों ही 3GB और 4GB मॉडल आपको मी.कॉम पर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अगर हम Redmi K20 Pro मोबाइल फोन की बाद करें तो इसे आप Rs 24,999 में दकेह सकते हैं, साथ ही Redmi Note 7S मोबाइल फोन को यहाँ इस लिस्टिंग में Rs 8,999 में देखा जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile