Mi CC9 सीरीज़ 4 वैरिएंट्स में हो सकता है लॉन्च, कलर वैरिएंट्स भी हुए लीक
Mi CC9 का रिटेल बॉक्स भी हाल ही में हुआ लीक
48-megapixel Sony IMX586 sensor होने का खुलासा
ट्रिपल कैमरा से हो सकता है लैस
जहां Xiaomi चीन में अपनी नई CC सीरीज़ के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Mi CC9 और Mi CC9e को लॉन्च करने की तैयारी में हैं वहीँ फ़ोन को लेकर कई खबरें आ रहीं हैं। कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर डिवाइस के कई स्पेक्स का खुलासा किया है। शाओमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन में 32मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने की बात भी सोशल मीडिया पर टीज़ की।
Surveyचीन में 2 जुलाई को लॉन्च होने वाले Mi CC9 और Mi CC9e को लेकर हाल ही में एक नया लीक आया है। इस लेटेस्ट लीक के मुताबिक इस अपकमिंग सीरीज़ के दोनों फ़ोन्स को 3 कलर वैरिएंट्स और 4 स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है। वहीँ इससे पहले हाल ही में चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक यूजर ने Xiaomi Mi CC9 का रिटेल बॉक्स भी लीक किया था, जिसमें रिटेल बॉक्स कलरफुल दिखाई दे रहा था।
MySmartPrice की मानें तो CC9e फ़ोन 4GB RAM/64GB storage, 4GB RAM/128GB storage, 6GB RAM/ 64GB storage और 6GB RAM/128GB storage के साथ आ सकता है। कलर वैरिएंट्स की बात करें तो स्मार्टफोन को White, Blue Planet और Night Prince कलर ऑप्शन में यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
ये हो सकती है Mi CC9 की कीमत
Mi CC9 और Mi CC9e की कीमत की बात करें तो आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन लीक रिपोर्ट्स और रूमर्स के आधार पर Mi CC9e के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट को RMB 1,599 यानी लगभग 16,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीँ टॉप एंड वैरिएंट 6GB RAM + 128GB storage की कीमत RMB 2,199 यानी लगभग 22,000 रुपये हो सकती यही।
Mi CC9 और Mi CC9e Specifications (अनुमानित)
Mi CC9 की बात करें तो लीक्स के मुताबिक डिवाइस एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चल सकता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है, और यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी आ सकता है।
अब बात Mi CC9e की करें तो 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ फ़ोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है और डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile