सबसे पतला Mi 11 Lite इंडिया में 22 June को लेगा एंट्री, जानें क्या हो सकता है प्राइस और कैसे होंगे स्पेक्स
Mi 11 Lite मोबाइल फोन को इंडिया में 22 जून को लॉन्च किया जाने वाला है
Mi 11 Lite स्मार्टफोन कंपनी का एक फ्लैगशिप फोन है
Xiaomi Mi 11 series में Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra को लॉन्च कर चुका है
Xiaomi मंगलवार, 22 जून को भारत में बिल्कुल नया Mi 11 Lite लॉन्च करेगी। यह 2021 का सबसे हल्का और सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। Mi 11 Lite स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है। Xiaomi ने हाल ही में पुष्टि की है कि Mi 11 Lite को तीन रंगों में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक ट्विट करके दी है।
We're very excited to reveal 3 beautiful color variants of #Mi11Lite
Tuscany Coral
Jazz Blue
Vinyl BlackThese colors are inspired by a region in Italy, a music genre & phonographic records
Tell us your favorite color
Launching 22nd June, 12PM#LiteAndLoaded pic.twitter.com/LYOVvFAFbY
— Mi India (@XiaomiIndia) June 18, 2021
Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफ़ोन को इंडिया में 22 जून को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अपने लॉन्च से पहले ही Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर देखा गया है। हालाँकि Mi 11 Lite मोबाइल फोन को पहले ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन आपको बता देते है कि अब इसे इंडिया में एंट्री मिलने वाली है। इसके साथ ही यह भी बता दें कि यह Mi 11 लाइन का इंडिया में चौथा फोन होने वाला है। Xiaomi की ओर से इसके पहले इंडिया में Xiaomi Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra मोबाइल फोंस को अप्रैल में ही लॉन्च किया जा चुका है। हालाँकि यह मोबाइल फोन अभी तक इस लाइन में सबसे सस्ता फोन होने वाला है।
इस बात की जानकारी सामने आ चुकी है कि यह 2021 का सबसे स्लिमेस्ट और सबसे हल्का मोबाइल फोन होने वाला है। इस मोबाइल फोन को अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है. यहाँ से जानकारी मिल रही है, यानी फ्लिप्कार्ट पर जारी की गई माइक्रोसाइट से पता चल रहा है कि फोन में आपको यानी मी 11 लाइट मोबाइल फोन 6.8mm थिक होने वाला है, इसके अलावा इसमें मात्र 157 ग्राम ही वजन होने वाला है।
ऐसा देखा जा सकता है कि Xiaomi Mi 11 Lite मोबाइल फोन को Xiaomi की ओर से Mi 10i मोबाइल फोन के आसपास ही रखा जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को देश में पहले ही Rs 21,999 में बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि इंडिया में Xiaomi Mi 11 Lite की भी यही कीमत होने वाली है। हालाँकि इसके आसपास की कीमत में ही Xiaomi Mi 11 Lite को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कीमत कम भी हो सकती है। अभी इस बारे में असल तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभी हाल ही में इंडिया में बाजार में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 5G और iQOO Z3 5G फोन से Xiaomi Mi 11 Lite की कड़ी टक्कर होने वाला है हालाँकि इन दोनों ही फोंस को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन कुछ ऐसा पहले ऐसी खबरें आई हैं कि XIaomi Mi 11 Lite को इंडिया में मात्र 4G वैरिएंट में ही लॉन्च किया जाने वाला है।
Xiaomi Mi 11 Lite 4G को ही लाया जाएगा इंडिया में
अगर हम इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि मात्र 4G मॉडल को ही इंडिया में लाया जा सकता है। हालाँकि अभी इस जानकारी को आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखा गया है, इसका मतलब है कि इसे ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए।
Xiaomi Mi 11 Lite 5G/Mi 11 Lite 4G का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi 11 Lite 5G और 4G दोनों वैरिएंट में 6.55-इंच फुल HD + (2400 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। 5G वैरिएंट HDR10+ का सपोर्ट करता है और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है, जबकि 4जी वैरिएंट में एचडीआर 10 सपोर्ट है और इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
Mi 11 Lite 5G, Qualcomm Snapdragon 780G द्वारा संचालित है, जिसमें एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक CPU स्पीड 2.4GHz तक है इसके अलावा इसमें Adreno 642 GPU भी दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज शामिल है।
Mi 11 लाइट 5G और 4G में 64MP के प्राइमरी कैमरे के साथ f / 1.79 अपर्चर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा के साथ लॉन्च किये गए हैं। 5G वेरिएंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है जबकि 4G मॉडल में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं और Mi 11 लाइट 4,250mAh की बैटरी से लैस है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile