Gold Silver Price Today, 23 July 2026: सोने में जोरदार उछाल, चांदी के भी बढे भाव, जानें 23 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Price Today, 23 July 2026: सोने में जोरदार उछाल, चांदी के भी बढे भाव, जानें 23 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Price Today, 23 July 2026: गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर मजबूत तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक गोल्ड के भाव ऊंचे स्तर पर कारोबार करते नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 2 प्रतिशत उछल गया, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

23 जुलाई 2026 को सोने का ताजा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स 1.97 प्रतिशत यानी 2,810 रुपये की तेजी के साथ 1,45,693 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,127.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने के भाव

  • Bullions: 1,46,370 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन): गुरुवार सुबह तक 1,45,283 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • GoodReturns: 24 कैरेट सोना 1,46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुधवार को कैसा रहा था सोने का बाजार?

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1,900 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके साथ 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो करीब दो सप्ताह का उच्चतम स्तर रहा। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 7 जुलाई को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

वैश्विक बाजार में भी तेजी का माहौल रहा, जहां स्पॉट गोल्ड 47.43 डॉलर यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 4,125.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी फिर हुई महंगी

गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ने फिर ऊंची छलांग लगाई, जबकि MCX पर भी इसके वायदा भाव में बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.08 प्रतिशत यानी 182 रुपये बढ़कर 2,27,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,26,998 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.81 डॉलर प्रति औंस रही।

अन्य सूत्रों के अनुसार चांदी के भाव

  • Bullions: 2,27,690 रुपये प्रति किलोग्राम
  • IBJA: गुरुवार सुबह तक 2,25,460 रुपये प्रति किलोग्राम
  • GoodReturns: 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम

बुधवार को दिन चांदी का प्रदर्शन

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार छह कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। इसकी कीमत 8,500 रुपये बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले सत्र में चांदी 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में भी चांदी मजबूत रही और स्पॉट सिल्वर करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A27 vs Nothing Phone 4b vs Motorola Edge 70: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile