iOS 10 पर यूज़र्स नहीं कर पाएंगे “यूट्यूब इन व्हाट्सऐप” फीचर का उपयोग

HIGHLIGHTS

नवम्बर 2017 में व्हाट्सऐप ने Apple iPhone यूज़र्स के लिए यह फीचर जारी किया था, जिससे यूज़र्स डायरेक्ट ऐप के ज़रिए यूट्यूब विडियोज़ देख सकें।

iOS 10 पर यूज़र्स नहीं कर पाएंगे “यूट्यूब इन व्हाट्सऐप” फीचर का उपयोग

व्हाट्सऐप ने iOS 10 और उससे नीचे के वर्जन पर चल रहे डिवाइसेज के लिए यूट्यूब सपोर्ट डिसेबल कर दिया है, मतलब अब इन-चैट यूट्यूब फीचर अब केवल iOS 11 यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। पहले यह फीचर सभी iOS यूज़र्स के लिए जारी किया गया था लेकिन अब कुछ कारणों से कंपनी ने iOS 10 और उससे निचले वर्जन के लिए यह फीचर डिसेबल कर दिया है। नवम्बर 2017 में व्हाट्सऐप ने Apple iPhone यूज़र्स के लिए यह फीचर जारी किया था, जिससे यूज़र्स डायरेक्ट ऐप के ज़रिए यूट्यूब विडियोज़ देख सकें। 2018 की शुरुआत में कंपनी ने यूज़र एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट भी शामिल किया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WABetaInfo ने ट्विटर से दी ये जानकारी

व्हाट्सऐप वॉचर WABetaInfo ने ट्विटर पर लिखा, “व्हाट्सऐप ने iOS 10 और उससे निचले वर्जन के लिए यूट्यूब को रिमोटली डिसेबल कर दिया है। यह फीचर अब खासतौर से iOS 11 के लिए उपलब्ध रहेगा। हालाँकि ट्वीट में ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली कि इस फीचर को iOS 10 यूज़र्स के लिए क्यों डिसेबल किया गया है"।

यूट्यूब इन व्हाट्सऐप

यूट्यूब इन व्हाट्सऐप फीचर के ज़रिए iOS यूज़र्स यूट्यूब विडियोज़ को व्हाट्सऐप ऐप में ही देख सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई यूज़र आपको यूट्यूब लिंक भेजता है और आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो वो विडियो व्हाट्सऐप में ही ओपन हो जाएगा, बजाए यूट्यूब ऐप पर रीडायरेक्ट होने के। एंड्राइड डिवाइसेज पर व्हाट्सऐप पर मौजूद किसी भी यूट्यूब लिंक पर क्लिक करने से यह यूट्यूब ऐप पर रीडायरेक्ट हो जाता है।

PiP फीचर

इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने यूट्यूब इन व्हाट्सऐप में यूज़र एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए PiP फीचर जारी किया है। PiP फीचर के ज़रिए यूज़र्स विडियो को मिनीमाइज़ कर व्हाट्सऐप पर चैट भी कर सकते हैं और साथ ही PiP मॉड के ज़रिए यूज़र्स चैट के बिच्छ स्विच भी कर सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo