पंच-होल कैमरा और स्नैपड्रैगन X15 मॉडेम के साथ Vivo Z1 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

11 जुलाई को किया जाएगा सेल

शुरुआती कीमत 14,990 रुपये

ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल कैमरा है खास

पंच-होल कैमरा और स्नैपड्रैगन X15 मॉडेम के साथ Vivo Z1 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने भारत में आज अपना Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी मुख्य खासियर इसका ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल कैमरा बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये रखी गई है और पहली बार 11 जुलाई को इसे सेल में लाया जाएगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Z1 Pro कीमत

Vivo Z1 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 16,990 रुपये में लाया गया है। इसके अलवा टॉप वैरिएंट की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है और इसकी कीमत 17,990 रुपये रखी गई है। 

Vivo Z1 Pro स्पेक्स 

स्पेक्स की बात करें तो विवो Z1 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है और इसे तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, साथ ही डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड विकल्प भी मिल रहा है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 616 GPU मिल रहा है।

Vivo Z1 Pro को स्नैपड्रैगन X15 मॉडेम के साथ पेश किया गया है जो 800Mbps डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है, यह याद रखें कि इस स्पीड का कोई कनेक्शन इन्टरनेट स्पीड से नहीं रहेगा यह केवल बेहतर कनेक्टीविटी के लिए है।

Vivo Z1 Pro को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर उतारा गया है और फोन में 6.53 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले मिल रही है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में तीन बैक कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का लेंस है।

Vivo Z1 Pro में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile