Vivo Y74s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इस फोन में है 50MP का मेन कैमरा, देखें कीमत

Highlights

अभी हाल ही में Vivo की ओर से Vivo Y76s को लॉन्च किया गया था, हालांकि अब Vivo Y74s 5G को भी लॉन्च कर दिया गया है

ऐसा कहा जा सकता है कि यह वैसा ही है जैसा Vivo Y76s है

हालांकि यह देखने में ही एक जैसे नहीं लगते हैं, इनके स्पेक्स भी एक जैसे ही हैं

अभी हाल ही में Vivo की ओर से Vivo Y76s को लॉन्च किया गया था, हालांकि अब Vivo Y74s 5G को भी लॉन्च कर दिया गया है। ऐसा कहा जा सकता है कि यह वैसा ही है जैसा Vivo Y76s है। हालांकि यह देखने में ही एक जैसे नहीं लगते हैं, इनके स्पेक्स भी एक जैसे ही हैं। 

Vivo Y74s 5G मोबाइल फोन में आपको Dimensity 810 प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक 6nm चिपसेट है, जो 2 कॉर्टेक्स A76 कोर और 6 A55 और Mali-G57 MC2 GPU से भी लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मिल रही है। हालांकि अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। इसकी स्टॉरिज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

हालांकि इतना ही नहीं इस फोन में आपको एक 6.58-इंच की LCD 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल रही है, यह एक 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसके अलावा फोन को 20:9 रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको HDR का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 11 पर आधारित ऑरिजिनOS 1.0 से लैस है। 

अगर कैमरा आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि फोन को 50MP कैमरा से लैस करके लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। इस फोन में आपको एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि दोनों ही फ्रन्ट और रीयर कैमरा के साथ आपको 1080p video recording क्षमता मिलती है। 

फोन में आपको एक 4100mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-mounted फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिल रहा है। इस फोन में आपको एक 2 सिम कार्ड स्लॉट मिल रहे हैं। अगर कीमत की बात करें तो आपको बात देते है कि चीन में Vivo Y74s 5G को CNY 2,300 में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन को Galaxy Blue और Starry Night Black रंगों में लॉन्च किया गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles