आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर सामने आये Vivo X21 स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स

HIGHLIGHTS

आज चीन में लॉन्च किया जा सकता है, Vivo X21 स्मार्टफोन।

आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर सामने आये Vivo X21 स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स

अपने लॉन्च से पहले ही Vivo X21 स्मार्टफोन JD.com पर लिस्ट हुआ है। इस स्मार्टफोन का स्टैण्डर्ड वैरिएंट इस वेबसाइट पर देखा गया है। हालाँकि अभी इसका आधिकारिक लॉन्च होना बाकि है, लेकिन इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ सामने आया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लिस्टिंग की मानें तो स्मार्टफोन Vivo X21 डिवाइस में एक notch, एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाले है, यह कैमरा स्मार्टफोन में वर्टीकल नजर आ सकता है। इसके अलावा फोन में बैक में आप एक फिंगरप्रिंट सेंसर को भी देख सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है खास ऑफर

अगर इस स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को पहले भी Geekbench  पर देखा जा चुका है। और यहाँ इस स्मार्टफोन के काफी स्पेक्स लीक हो चुके हैं। अगर हम JD.com की लिस्टिंग पर गौर करें तो यह पिछली रिपोर्ट्स की पुष्टि कर रहा है। इस स्मार्टफोन के दोनों ही वैरिएंट्स एक समान स्पेक्स के साथ आ सकते हैं। 

इसके अलावा आपको बता दें कि स्मार्टफोन में एक 6.28-इंच की FHD+ डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 ओकता-कोर प्रोसेसर होने वाला है, जो 2.2GHz की क्लॉक स्पीड के साथ फोन में होगा। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि इसमें आपको एक 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, आप इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है खास ऑफर

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन दोनों ही मॉडल में ड्यूल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें एक 3200mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है। 

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo