Oppo Find X10 Series का इंडिया में क्या होगा प्राइस..लॉन्च डेट को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने
Oppo Find X10 Series के इंडिया प्राइस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Oppo के यह फोन इंडिया में कब एंट्री लेगा इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं।
माना जा रहा है कि Oppo Find X10 का प्राइस 1.5 लाख के आसपास हो सकता ही।
अल्ट्रा-प्रीमियम और कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन सेगमेंट में ओप्पो (Oppo) अब सीधे तौर पर सैमसंग और Apple के सबसे महंगे फोन्स को चुनौती देने के लिए तैयारों करने के साथ साथ अपनी कमर कसने में लगा हुआ है। कंपनी का अगला फ्लैगशिप लाइनअप यानी Oppo Find X10 Series इसी महीने सितंबर में चीन के बाजार में एंट्री मारने वाला है। चीनी डेब्यू के बाद इसके इंडिया में लॉन्च को को लेकर सस्पेंस सा बन गया है, लेकिन अब इस सस्पेंस को मशहूर टिपस्टर योगेश बरार ने खत्म कर दिया है। असल में इनकी ओर से फोन की इंडिया लॉन्च डेट के अलावा इसके इंडिया प्राइस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
SurveyOppo Find X10 Series की लॉन्च टाइमलाइन
लीक हुई जानकारी के अनुसार, Oppo Find X10 सीरीज को भारतीय बाजार में अगले महीने 28 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। यह टाइमलाइन टिपस्टर के पिछले दावों से पूरी तरह मेल खाती है, जिसमें कहा गया था कि ग्लोबल मार्केट्स में अक्टूबर की शुरुआत में एंट्री लेने के बाद यह सीरीज महीने के आखिर तक इंडिया के बाजार में एंट्री मार सकती है। इसके अलावा, हैंडसेट को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की रेगुलेटरी वेबसाइट पर भी सर्टिफाइड हो चुका है, जो इस बात को पक्का कर देता है कि कंपनी इस फोन को इंडिया में भी लाने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
OPPO Find X10 series India launch next month
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) September 9, 2026
Tentative date: 28th October
Pricing between 90k to 1.5L
इंडिया में क्या हो सकती है कीमत?
कीमत आदि की बात करें तो ओप्पो इस बार सीधे सुपर-प्रीमियम लीग में खेलता नजर आएगा। टिपस्टर का दावा है कि भारत में Oppo Find X10 सीरीज की कीमत 90,000 से शुरू होकर 1,50,000 रुपये (डेढ़ लाख रुपये) तक जा सकती हैं। इस प्राइस ब्रैकेट का निचला हिस्सा यानी 90,000 रुपये के आसपास बेस मॉडल Oppo Find X10 के लिए तय हो सकता है, जबकि 1.5 लाख रुपये का भारी-भरकम प्राइस टैग लाइनअप के सबसे एडवांस और ताकतवर मॉडल Oppo Find X10 Pro Max का हो सकता है। चीन में इस सीरीज के तहत तीन मॉडल्स पेश किए जा सकते हैंम जिनमें Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max शामिल होने वाले हैं। लेकिन इंडिया में कितने मॉडल आने वाले हैं, इसकी जानकारी आने वाले समय में मिल जाने वाली है।
स्पेसिफिशन्स और फीचर
हार्डवेयर की बात करें तो ओप्पो ने खुद ही इस सीरीज को लेकर हाइप बनाना शुरू कर दिया है। हालिया टीजर्स में कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि टॉप-एंड Find X10 Pro Max का मुख्य आकर्षण 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री रिपोर्ट्स का मानना है कि प्रो मैक्स मॉडल में ट्रिपल 200MP रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जो जूम और डिटेलिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। दूसरी तरफ, वैनिला यानी स्टैंडर्ड Find X10 में दो 200-मेगापिक्सल के रियर सेंसर्स दिए जाने की बात सामने आ रही है।
अगर यह लॉन्च लीक सही साबित होता है, तो 28 अक्टूबर को भारतीय बाजार में एक नया महामुकाबला देखने को मिलेगा। डेढ़ लाख रुपये के प्राइस सेगमेंट में ओप्पो का मुकाबला सीधे तौर पर iPhone 18 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे दिग्गजों से होगा।
यह भी पढ़ें: OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
