Jio के इन स्पेशल प्लान्स ने मचाई धूम! 500 रुपये से कम में JioHotstar और 5000GB क्लाउड स्टोरेज समेत एक से एक फायदे

Jio के इन स्पेशल प्लान्स ने मचाई धूम! 500 रुपये से कम में JioHotstar और 5000GB क्लाउड स्टोरेज समेत एक से एक फायदे

Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए बहुत सारे डेटा प्लान्स मौजूद हैं। जिन ग्राहकों की प्राथमिकता हेवी डेटा प्लान्स हैं, जियो उनके लिए 3GB तक डेली डेटा वाले प्लान्स भी उपलब्ध कराता है। आज हम आपको Jio के कुछ ऐसे ही चुनिंदा प्लान्स के मुख्य बेनिफिट्स, वैलिडिटी और स्पेशल ऑफर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये प्लान्स 449 रुपये की कीमत से शुरू होते हैं। अगर आप ज़्यादा वैल्यू के साथ डेली डेटा देने वाले प्लान्स की तलाश में हैं, तो हम आज आपके लिए जियो के ये 3GB डेली डेटा वाले ऑप्शंस की पूरी लिस्ट लेकर आये हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

जियो के 499 रुपये वाले प्लान के मुख्य बेनिफिट्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 3GB डेटा (टोटल 84GB डेटा, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड), डेली 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर्स की बात करें तो इसमें JioTV, JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज), JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन और 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google Gemini का 18 महीने का फ्री Pro प्लान (जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि शामिल हैं) मिलता है। Google Gemini का फायदा लगातार लेने के लिए यूजर को पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी है। इस प्लान की डेली कॉस्ट 16.04 रुपये है।

Jio का 1,199 रुपये वाला प्लान

Jio के 1,199 रुपये वाले प्लान के मुख्य बेनिफिट्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 3GB डेटा (टोटल 252GB डेटा, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड), डेली 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों कि है। सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको JioTV, JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज), JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन और 35,100 रुपये की वैल्यू का Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री प्लान (जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि शामिल हैं) मिलता है। Google Gemini का फायदा लगातार उठाने के लिए यूजर का पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी है। इस प्लान कि डेली कॉस्ट 14.27 रुपये है।

Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान

Jio के 1,799 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 3GB डेटा (टोटल 252GB डेटा, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड), डेली 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको Netflix (Basic), JioTV, JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज), JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन और 35,100 रुपये की वैल्यू का Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री प्लान (जिसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना आदि शामिल हैं) मिलता है। Google Gemini का फायदा लगातार उठाते रहने के लिए यूजर का पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी है। इस प्लान का डेली कॉस्ट 21.42 रुपये है।

कौन सा प्लान रहेगा आपके लिए सबसे बेस्ट?

जियो अपने ये प्लान्स उन यूज़र्स के लिए ऑफर करता है जिन्हें भारी मात्रा में डेटा खर्च करने के साथ हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, अनलिमिटेड 5G और OTT/AI जैसे बेनेफिट्स का पूरा पैकेज चाहिए। अगर देखा जाए तो इन तीनो में 1,199 रुपये वाला प्लान सबसे कम डेली कॉस्ट (14.27 रुपये प्रतिदिन) पर आता है। यह प्लान बिना नेटफ्लिक्स बेनिफिट के 84 दिनों की वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट है। जियो के 449 रुपये वाले प्लान में आपको 3GB डेली डेटा के साथ 28 दिनों कि वैधता मिलती है, वहीं जिन ग्राहकों को 3GB डेली डेटा और 84 दिनों की वैधता के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक का भी बेनिफिट चाहिए उनके लिए जियो का 1,799 वाला प्लान एक अच्छा विकप्ल साबित हो सकता है।

इन सभी के अतिरिक्त जिन यूजर्स के पास 5G-सपोर्ट वाले डिवाइस हैं और जो Jio के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे कंपनी के 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसमें 2GB डेली डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें: Jio की 10वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा! सालभर मिलेंगे 5G डेटा से लेकर AI तक ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स एकदम फ्री

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile