दो नए नवेले Vivo Phone, Vivo X Fold 2 और X Flip पेश, ये 5 फीचर दोनों में अलग, देखें डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip को चीन के बाजार में पेश कर दिया गया है।

Vivo X Fold 2 में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इतना ही नहीं, Vivo X Flip में आपको स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है।

Vivo X Fold 2 में आपको 120W की वाइर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलती है, वहीं Vivo X Flip में आपको 44W की चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।

दो नए नवेले Vivo Phone, Vivo X Fold 2 और X Flip पेश, ये 5 फीचर दोनों में अलग, देखें डिटेल्स

Vivo ने अपने दो नए फ़ोल्डेबल फोन्स को चीन के बाजार में Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip को लॉन्च कर दिया है, पहला फोन एक बुक जैसा फ़ोल्डेबल फोन है, यह एक कैलंडर की शेप से एक कैंडीबार की शेप वाला फोन बन जाता है। इसके अलावा दूसरा फोन एक क्लैमशेल स्टाइल फॉलडिंग पहोने है, जो वर्टिकली फोल्ड होता है। अब यहाँ हम दोनों के ही डिजाइन में अंतर को देख सकते हैं। आइए अब देखते हैं कि आखिर दोनों के स्पेक्स और फीचर में जैसे अंतर आपको मिलते हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X Fold 2 VS Vivo X Flip Phone

आइए जानते है कि आखिर दोनों ही फोन्स के स्पेक्स में आपको कैसे और क्या क्या अंतर मिलते हैं। 

Display

Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन में आपको एक 8.03-इंच की LTP04 डिस्प्ले मिलती है, जो 1916×2160 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है, इसमें आपको डॉल्बी विज़न सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा फोन के मेन डिस्प्ले की अगर बात करेंत ओ इस फोन में आपको एक 6.74-इंच की स्ट्रेच डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको HDR10+ सपोर्ट मिलता है। 
इसके अलावा, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आपको Vivo X Fold 2 में एक 6.53-इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है। इसका मतलब है कि आपको 120Hz AMOLED डिस्प्ले HDR10+ के साथ मिलती है, जो Dolby Vision और 1080×2520 पिक्सेल के साथ आती है। हालांकि अगर हम X Flip की चर्चा करें टो इसमें आपको एक 3-इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है, जो 422×682 रेजोल्यूशन के साथ आती है। 

Camera

Vivo X Fold 2 की बात करें तो इसमें आपको 5 कैमरा मिलते हैं, वहीं इसके अलावा आपको X Flip में 3 कैमरा मिलते हैं। 

Vivo X Fold 2

Vivo X Fold 2 में आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इसमें आपको एक 12MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फोन में आपको एक 16MP का कैमरा मिलता है, साथ ही आपको कवर पर एक 16MP का कैमरा भी मिलता है। 
इतना ही नहीं, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आपको Vivo X Flip में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का कैमरा स्क्रीन के टॉप पर मिलता है। 

Processor

Vivo X Fold 2 में आपको एक स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, हालांकि X Flip में आपको एक पुराना Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Vivo X Fold 2 में आपको Faster UFS 4.1 स्टॉरिज मिलती है, हालांकि X Flip में आपको UFS 3.1 स्टॉरिज मिलती है। 

Vivo X Flip

Battery

Vivo X Fold 2 में आपको एक 4800mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग से लैस है, इसके अलावा X Flip में आपको एक 4400mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W की चार्जिंग से लैस है। हालांकि इसके अलावा X Fold 2 में आपको 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है। यह सेवा X Flip में आपको नहीं मिलती है। 

इसके अलावा, Vivo X Fold 2 में आपको WiFi 7 का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा X Flip में आपको WiFi 6 का सपोर्ट मिलता है।   

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo