Vivo V80 FE में होगी 7000mAh की बैटरी और 50MP के तीन दमदार कैमरे.. किस दिन आएगा फोन
Vivo V80 FE की ग्लोबल लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है।
फोन में ZEISS कैमरा सिस्टम मिलने वाला है, इसमें 50MP का तीन कैमरा होने वाले हैं।
स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर इंटरनेट पर आ चुकी है। Vivo अपने अगले स्मार्टफोन के साथ कैमरा और बैटरी की सबसे बड़ी जरूरतों को पूरा करने वाला है। कंपनी ने Vivo V80 FE की ग्लोबल लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। इस फोन में कंपनी की ओर से तीन 50MP कैमरे, ZEISS कैमरा टेक्नोलॉजी और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन पतला होने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर फोन का टीजर दिखाया है। हालांकि, लॉन्च डेट अभी के लिए सामने नहीं आई है, लेकिन Vivo Philippines की वेबसाइट पर इसके कुछ प्रमुख फीचर्स और डिजाइन की डिटेल्स देखी जा सकती हैं।
तीन 50MP कैमरे ZEISS तकनीकी के साथ
Vivo V80 FE का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप होने वाला है। हालांकि, फोन में एक बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। कंपनी की ओर से इस फोन में ZEISS तकनीकी मिलने वाली है। फोन के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा होने वाला है, जो OIS के साथ आएगा। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी फोन में देखने को मिलने वाला है। सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 50MP कैमरा दिया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 92 डिग्री है। इसका मतलब है कि फोन में ग्राहकों को 50MP का तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
7000mAh बैटरी से कितना बैकअप मिलेगा?
Vivo V80 FE में 7000mAh की बैटरी होने की खबरें आ रही हैं, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने वाली है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन में 38 घंटे तक कॉलिंग, 17.6 घंटे तक नेविगेशन और 15.5 घंटे तक Reels स्क्रॉलिंग आदि हो जाने वाली है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर कैसे होंगे?
Vivo V80 FE में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस से लैस होगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जाने वाली है। फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर चलेगा। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी होगी।
कब है इंडिया लॉन्च और प्राइस इन इंडिया की डिटेल्स?
Vivo V80 FE की ग्लोबल लॉन्चिंग जल्द होगी, लेकिन कंपनी ने अभी लॉन्च डेट के अलावा इसके प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा इंडिया में फोन के लॉन्च को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इंडिया प्राइस और इंडिया लॉन्च के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।