विवो V5 प्लस स्मार्टफ़ोन अब हुआ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

इस फ़ोन में सामने की तरफ ड्यूल फ्रंट कैमरा मूनलाइट ग्लो फ़्लैश के साथ मौजूद है.

विवो V5 प्लस स्मार्टफ़ोन अब हुआ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

विवो भारत में 23 जनवरी को अपना नया स्मार्टफ़ोन V5 प्लस पेश करने वाला है, लेकिन अब यह स्मार्टफ़ोन मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. मलेशिया स्थित रिटेलर डायरेक्टD ने अपनी वेबसाइट पर इस फ़ोन को कीमत के साथ लिस्ट किया है. इस साइट पर इस फ़ोन की कीमत RM 1,799 (लगभग Rs 27,454) बताई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्री-ऑर्डर के साथ ही यूजर्स को फ्री माईस्टेरी गिफ्ट भी मिल रहा है. इस लिस्टिंग में इस फ़ोन की तस्वीरें भी नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में इस फ़ोन का लुक साफ़-साफ़ नज़र आ रहा है. यह नई तस्वीरें इस फ़ोन के बारे में अभी कुछ समय पहले सामने आये लीक्स से भी काफी मेल खा रही हैं. इस फ़ोन में सामने की तरफ ड्यूल फ्रंट कैमरा मूनलाइट ग्लो फ़्लैश के साथ मौजूद है. साथ ही इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो फ़ोन में होम बटन में ही मौजूद है.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video  

इस लिस्टिंग के अनुसार, इस फ़ोन में 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद होगी. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है. इसमें एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. इस फ़ोन की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

अगर इस फ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें सामने की तरफ दो कैमरे दिए गए हैं. इसमें से एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, वहीँ दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. साथ ही इस फ़ोन में एक 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है. यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है .यह 3160mAh की बैटरी से लैस है. इसमें 4G LTE का सपोर्ट भी मौजूद है.

इसे भी देखें: आखिरकार एचटीसी ने लॉन्च किया HTC U Play तथा ड्यूल-डिस्प्ले वाला HTC U Ultra

इसे भी देखें: 5.2 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले तथा 3GB रैम से लैस Huawei P8 Lite (2017) हुआ लॉन्च, जानिये क्या है खास

सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo