Vivo के नए स्मार्टफोन में होगा स्नेपड्रैगन 675 पॉवर्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानिये पूरी खबर
अगर हम टीज़र इमेज पर पर गौर करें विवो के इस नए स्मार्टफोन में स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट होने वाला है
इसके अलावा इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है
साथं ही फोन में एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है
विवो की ओर से एक नए स्मार्टफोन को टीज़ किया जा रहा है, इस मोबाइल फोन को वेइबो के माध्यम से टीज़ किया जा रहा है। इस मोबाइल फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें आपको एक स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। कंपनी ने चीन के बाजार में इस मोबाइल फोन को लेकर एक टीज़र जारी किया जा रहा है, जो इस फोन का डिजाईन नजर आ रहा है।
Surveyअगर हम टीज़र इमेज की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस विवो स्मार्टफोन में आपको स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। साथ ही फोन में आपको जो फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। वह आपको फोन के रियर पैनल पर मिलेगा।
इमेज की अगर चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक ब्लू कलर डिजाईन में दिखाया गया है, यह आपको एक S-shaped वाले ग्रेडिएंट पैनल के साथ मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन को भी यहाँ देखा जा सकता है, साथ ही इस फोन में माइक्रो-USB पोर्ट को भी देखा जा सकता है, साथ ही फोन में आपको एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है।
इस आगामी विवो फोन के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि आखिर इसे कब तक उपलब्ध कराया जाने वाला है। हालाँकि देखने में यह एक बजट स्मार्टफोन लग रहा है। क्योंकि विवो की ओर से इसमें एक USB C पोर्ट को शामिल नहीं किया गया है, इसके स्थान पर आपको इसमें एक माइक्रो USB पोर्ट मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको बता देते हैं कि यह Vivo की ओर से चौथा ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है, जिसे क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile