प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग के दबदबे को सीधी चुनौती देने के लिए Vivo भारत में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। असल में, अभी हाल ही में अपने घरेलू बाजार में वीवो ने अपने एक Foldable Phone को लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने Vivo X Fold 6 के तौर पर पेश किया है, इस फोन को अब ग्लोबल बाजार में भी लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि Vivo अपने इस फोन को ग्लोबल बाजार में 1 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। पिछले साल लॉन्च किए गए, Vivo X Fold 5 के इस अपग्रेडेड वर्जन में 200-मेगापिक्सल का दमदार Zeiss कैमरा और मॉन्स्टर बैटरी पैक मिलने वाला है। इस फोन की सीधी टक्कर इंडिया के बाजार में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से होने वाली है!
हालिया लीक आदि के अनुसार, Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाने की जानकारी मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इसी तारीख को भारतीय बाजार में अपने दो अन्य स्मार्टफोन्स Vivo V80 और Vivo S2 FE को भी लॉन्च करने वाली है। ऐसे में 6 अक्टूबर को वीवो का ट्रिपल लॉन्च इवेंट देखने को मिल सकता है।
भारत में इस फोल्डेबल फोन को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि इसे प्रिज्म ब्लैक और नेबुला टील जैसे दो प्रीमियम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। आइए अब कीमत को देखते हैं। चीन में CNY 7,999 (लगभग 1.05 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर आए इस फोन को भारत में 1.5 लाख रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
डिस्प्ले आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन को कंपनी ने 8.02-इंच का बड़ी AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, इस फोन को खोलकर आप एक टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन के आउटर में एक 6.51-इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है। दोनों ही स्क्रीन को कमोनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लेकर आई है। फोन को किसी भी डैमिज से प्रोटेक्शन के लिए इसमें ड्यूल प्रोटेक्शन दी गई है, जिसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 और IP69 रेटिंग शामिल है, यानी फोन गहरे पानी के साथ-साथ हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स को भी आसानी से झेल सकता है।
इतना ही नहीं, इस फोन में Dimensity 9500 Super प्रोसेसर मिलता है, इसमें 16GB तक रैम का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। यह पावरफुल चिपसेट हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऑन-डिवाइस एआई टास्क्स को बिना किसी लैग के संभालने में सक्षम है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक की अल्ट्रा-फास्ट इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा यह डिवाइस Android 16 पर आधारित नए OriginOS 6 (ग्लोबल में OriginOS 7) पर लॉन्च किया जाने वाला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ, एनएफसी और आधुनिक सेंसर्स का फुल सपोर्ट मौजूद है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए वीवो ने जर्मन ऑप्टिक्स दिग्गज Zeiss के साथ मिलकर इसका कैमरा तैयार किया है। फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। वहीं दोनों स्क्रीन्स पर सेल्फी और क्रिस्टल-क्लियर वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही इस फोन में एक 7,000mAh मॉन्स्टर बैटरी और 80W फ्लैश चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 6700mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का ये वाला फोन.. क्या है प्राइस
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!