200MP कैमरा और 6700mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का ये वाला फोन.. क्या है प्राइस
Oppo Reno 16t को लॉन्च कर दिया गया है।
Oppo के इस फोन में एक 200MP का कैमरा मिलता है।
Oppo का ये वाला फोन 6700mAh की बैटरी के साथ आता है।
स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपनी जानी मानी रेनो 16 लाइनअप को बढ़ाते हुए एक नए फोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का Oppo Reno 16t अब आधिकारिक तौर पर पेश किया जा चुका है। हालांकि, फोन को इंडिया में नहीं चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। फोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेहद दमदार परफॉर्मेंस और प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप के साथ चीन में एंट्री मिली है। इसके अलावा फोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से सेल के लिए उपलब्ध भी करा दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने गैलेक्सी पर्पल, हार्टबीट और डार्क मूनलिट नाइट जैसे अनोखे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। आइए अब चीन में इस फोन जैसे तीन अनोखे और प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। आइए अब इसकी कीमत पर नजर डालते हैं।
SurveyOppo Reno 16t की कीमत क्या है?
कीमत को देखा जाए तो यह फोन यानि Oppo Reno 16t मॉडल 12GB रैम और 256GB बेस मॉडल के लिए CNY 3,699 (लगभग 53,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके टॉप-एंड 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने चीन में CNY 4,499 (लगभग 64,000 रुपये) में पेश किया है। अपने प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के दम पर यह फोन अपर मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में एक दमदार और नए फोन के तौर पर शामिल हुआ है। आइए अब फोन के टॉप फीचर्स पर नजर डालते हैं।
दमदार डिस्प्ले से लैस है फोन
फोन में 6.32-इंच का Full-HD+ (1216 x 2640 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में डिस्प्ले पर 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन की मजबूती को बनाए रखने के लिए इसमें सुरक्षा कवच भी मिलता है। यह डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K की मल्टीपल प्रोटेक्शन रेटिंग्स के साथ आता है।
परफॉरमेंस के मामले में भी दमदार है फोन
परफॉर्मेंस को देखते हैं तो Oppo Reno 16t इस मामले में भी अच्छा है। इस फोन में मीडियाटेक का हाई-एंड ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर मिलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM G720 MC8 GPU दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में 16GB तक की अल्ट्रा-फास्ट LPDDR5x रैम (बेस में 12GB LPDDR5) और 512GB तक की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन में Android 16 के सपोर्ट पर ColorOS 16 की लेयर मिलती है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।
200MP OIS कैमरा से लैस है फोन
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर एक ट्रिपल कैमरा सिस्टम मौजूद है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x ऑप्टिकल जूम व 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करने वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। यह रियर सेटअप 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में ऑटोफोकस फीचर वाला 50-मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है।
जम्बो बैटरी से लैस है फोन
फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, आईआर ब्लास्टर और भारतीय सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम NavIC का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: बेस्ट है 200 दिन की वैलिडिटी वाला ये Jio Plan.. एंटरटेनमेंट के साथ मिलते हैं ये वाले बेनेफिट
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
