विवो की नई तकनीक 13 मिनटों में चार्ज करेगी 4,000mAh बैटरी

HIGHLIGHTS

सुपर फ़्लैशचार्ज 120W टेक्नोलॉजी की घोषणा

13 मिनट में होगा चार्ज

अन्य डिटेल्स नहीं आई सामने

विवो की नई तकनीक 13 मिनटों में चार्ज करेगी 4,000mAh बैटरी

Vivo ने अपनी सुपर फ़्लैशचार्ज 120W टेक्नोलॉजी की घोषणा कर दी है। अभी इस नई तकनीक के बारे में कुछ अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन कम्पनिया का दावा है कि इस तकनीक से 13 मिनट में 4,000mAh को फुल चार्ज किया जा सकता है। फोंस में यह टेक्नोलॉजी आती है तो यह वर्तमान समय में सबसे फ़ास्ट तकनीक होगी। कम्पनी ने अभी अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर ने Weibo पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें कुल 16 सेकंड्स में 10-14 प्रतिशत फोन चार्ज हो जाता है हालांकि, विडियो में डिवाइस के फुल चार्ज होने का साइकिल नहीं दिखाया गया है। Vivo का इस समय सबसे बेस्ट सोल्यूशन iQOO गेमिंग फोन में देखा था जिसमें 45 मिनट में 4,000mAh की बैटरी फुल चार्ज हो पाती है।

मार्च में शाओमी ने 100W चार्जिंग सिस्टम की घोषणा की थी जो 17 मिनट में 4,000mAh की बैटरी चार्ज करेगा। इस समय बाज़ार में सबसे फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक वाला फोन Oppo Find X Lamborghini Edition है जो सुपर VOOC चार्जर तकनीक के साथ आता है और 35 मिनट में 3,400mAh की बैटरी चार्ज कर सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile