इस दिन पेश किए जाएंगे Vivo S17 सीरीज ये मॉडल्स: मिलेगी 80W चार्जिंग, 64MP OIS कैमरा

इस दिन पेश किए जाएंगे Vivo S17 सीरीज ये मॉडल्स: मिलेगी 80W चार्जिंग, 64MP OIS कैमरा
HIGHLIGHTS

Vivo S17 और Vivo S17 Pro को 31 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा

दोनों स्मार्टफोंस एक जैसे डिस्प्ले स्पेक्स के साथ आएंगे

बाकी के मेन स्पेक्स दोनों हैंडसेट्स में अलग-अलग होंगे

Vivo ने S17 सीरीज के दो मॉडल्स Vivo S17 और Vivo S17 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। हाल ही में Vivo S17e के लॉन्च के बाद अब ब्रांड ने पुष्टि की है कि Vivo S17 और Vivo S17 Pro को चीन में 31 मई को पेश किया जाएगा। 

डिजिटल चैट स्टेशन की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अपकमिंग Vivo S17 सीरीज कुछ फीचर्स के साथ आएगी। तो चलिए देखें दोनों स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशन्स… 

Vivo S17, S17 Pro के स्पेक्स और फीचर (अनुमानित)

Vivo

हाल ही के लीक्स के अनुसार Vivo S17 और Vivo S17 Pro दोनों में कर्व्ड एजिस के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। सिक्योरिटी के लिए दोनों हैंडसेट्स में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। 

अनुमान है कि Vivo S17 स्नैपड्रैगन 782 प्रोसेसर से लैस होगा जबकि S17 Pro में डायमेंसिटी 8200 चिपसेट दिया जा सकता है। वनीला S17 मॉडल 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी तुलना में S17 Pro 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर सकता है। 

कैमरा के मामले में Vivo S17 में पीछे की तरफ OIS सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा शामिल होने की संभावना है। वहीं S17 Pro में 50MP OIS कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा सामने की तरफ दोनों डिवाइसेज में 50MP सेल्फ़ी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। 

जहां तक बैटरी की बात है, Vivo S17 में 4,500mAh बैटरी मिलने की संभावना है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं दूसरी ओर S17 Pro को 4,600mAh बैटरी दी जा सकती है जो 80W की ज्यादा फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo