आने वाले इन फोंस में मिलेगा 108MP कैमरा

आने वाले इन फोंस में मिलेगा 108MP कैमरा

अगर आप भी स्मार्टफोन कैमरा में हो रहे बदलाव पर गौर कर रहे हैं और 108MP कैमरा फोंस का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको बता दें ऐसे कई फोंस हैं जिन्हें जल्द इस बड़े कैमरा सेन्सर के साथ लाया जा सकता है। सैमसंग ने हाल ही में 150MP कैमरा फोंस पर भी काम शुरू कर दिया है जो साल के आखिर तक शाओमी  के फोन में देखा जा सकता है। आज हम आपको उन अपकामींग फोंस के नाम बता रहे हैं जो 108MP के कैमरा के साथ आएंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S20 Ultra/ Samsung Galaxy S20 Ultra 5G

हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S20 Ultra में 6.9 इंच की QHD Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जो 511ppi पिक्सल काउंट के साथ आई है। Galaxy S20 Ultra में 12GB या 16GB LPDDR5 रैम मिलेगी जबकि स्टोरेज के मामले में LTE और 5G वैरिएंट में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज मिलेगा। बैटरी कैपेसिटी की चर्चा करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और डिवाइस 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Galaxy S20 Ultra में नया 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और एक 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है।

Xiaomi Mi Note 10

Mi Note 10 में 6.47 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। और डिस्प्ले के टॉप पर एक डॉट नौच दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और कंट्रास रेश्यो 400000:1 रहेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को 6GB/8GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 12MP का सेंसर, 5MP का टेलीफ़ोटो लेंस (50x डिजिटल ज़ूम के साथ), 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर तथा मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, डॉट नौच में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Mi 10 Pro

Xiaomi Mi 10 Pro में भी 108MP का कैमरा मिलने वाला है जिसके साथ एक 8MP, 12MP और 20MP का कैमरा सेन्सर भी दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा और डिवाइस में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी।

Xiaomi Mi Note 10 Pro

डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अन्य 5+12+20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस में 5260mAh बैटरी दी जाएगी।

Xiaomi Mi 10

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, हालाँकि इसमें यह डिस्प्ले 1120 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इस मोबाइल फोन में आपको एक सिंगल होल-पंच डिस्प्ले डिजाईन मिल रहा है। स्मार्टफोन में आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको टच सैंपलिंग रेट 180Hz मिल रहा है। फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 के साथ लॉन्च किया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक धमाकेदार 108MP का मेन कैमरा मिल रहा है, यह ISOCELL Bright HMX सेंसर है जो Samsung द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में रियर कैमरा में आपको एक 13MP का सेंसर और दो 2MP के सेंसर मिल रहे हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 20MP का सेंसर मिल रहा है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo