अगला Samsung Galaxy Fold दुनिया भर में होने वाला है लॉन्च, और कीमत होगी पिछले से कम

HIGHLIGHTS

Samsung अपने अगले मोबाइल फोन यानी Galaxy Fold को दुनियाभर में लॉन्च कर सकता है

इस नई पीढ़ी के फोन को कम कीमत में लॉन्च किया जाने वाला है

इस मोबाइल फोन को 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है

अगला Samsung Galaxy Fold दुनिया भर में होने वाला है लॉन्च, और कीमत होगी पिछले से कम

Samsung अपने Galaxy Fold मोबाइल फोन के एक वर्जन को लॉन्च कर चुका है, और अब कंपनी की ओर से इसी पीढ़ी का नया Galaxy Fold स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। जैसा कि हमने देखा था कि पहले मॉडल ने लोगों को उतना प्रभावित नहीं किया था, इसमें कुछ कमियाँ थी, जो नई पीढ़ी के फोन में दूर करने की कोशिश की गई है। लेटेस्ट मॉडल में सफलतापूर्वक बाजार में कदम रख लिया है, और जहां जहां इसे लॉन्च किया गया है, वहां वहां इस मोबाइल फोन को सेल के लिए भी लाया जा चुका है, आपको बता देते हैं कि US में इस मोबाइल फोन को आज यानी 27 सितम्बर से सेल के लिया लाया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को 6 सितम्बर को ही लॉन्च किया जा चुका है, हालाँकि अभी भी इसे कई बाजार में लाना बाकी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

IANS की रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Fold का लॉन्च भारत में 1 अक्टूबर को किया जा सकता है। कुछ खास रीटेल आउटलेट्स द्वारा लॉन्च के बाद इसकी सेल रखी जाएगी। साथ ही यूज़र्स के लिए प्री-बुकिंग का ऑप्शन भी रखा जायेगा। वहीँ अब अगर फोन की कीमत की बात करें तोइस फोन की कीमत Rs 1.5 lakh और Rs 1.75 lakh के बीच भारत में हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद है कि कंपनी फोन एक साथ कई ऑफर्स और बेनिफिट्स भी उपलब्ध कराये। Galaxy Fold के भारतीय खरीददारों को Samsung experts से सीधे कांटेक्ट करने का एक्सेस मिलेगा और साथ ही 24/7 सपोर्ट हब ऑनलाइन या फोन सर्विस सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy Fold Specifications और Feature

Samsung Galaxy Fold में आपको ड्यूल डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 4.6-inch HD+ Super AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के बाहरी ओर मिलेगी और साथ ही अनफोल्ड करने पर 7.3-inch QXGA+ Dynamic AMOLED पैनल मिलेगा। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ 12GB RAM/512GB स्टोरेज से लैस होगा। ऑप्टिक्स के तहत 6 सेंसर्स से ये फ़ोन लैस होगा। डिवाइस में 4380 mAh की बैटरी होगी जो फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile