iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोन में मौजूद है एक बड़ी बैटरी, ऐसे आया सामने

HIGHLIGHTS

इस टीयरडाउन में सामने आ रहा है कि iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोन में एक 4000mAh क्षमता की एक बैटरी होने वाली है

हालाँकि अगर आप सही नंबर जानना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि यह बैटरी 4000mAh क्षमता से कुछ कम यान लगभग Rs 3969mAh क्षमता की बैटरी से लैस है

ऐसा ही कुछ TENAA के माध्यम से भी सामने आया था

iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोन में मौजूद है एक बड़ी बैटरी, ऐसे आया सामने

इस दुनिया में ऐसे कुछ ही लोग हैं जिनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आपको बता देते हैं कि जहां अभी तक iPhone 11 Pro Max यूजर्स के हाथों तक नहीं पहुंचा है लेकिन एक व्यक्ति ने इसे कहीं न कहीं से निकाल ही लिया है, और इसका एक टीयरडाउन कर दिया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस टीयरडाउन में सामने आ रहा है कि iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोन में एक 4000mAh क्षमता की एक बैटरी होने वाली है। हालाँकि अगर आप सही नंबर जानना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि यह बैटरी 4000mAh क्षमता से कुछ कम यान लगभग Rs 3969mAh क्षमता की बैटरी से लैस है। ऐसा ही कुछ TENAA के माध्यम से भी सामने आया था। 

इस बैटरी का रेट 15.04Wh है, इसके अलावा यह लगभग 25 फीसदी आगे है, पिछले साल आये iPhone XS Max से लगभग 12.08 बैटरी है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि एप्पल की ओर से एक बार फिर से एक L-shape वाली बैटरी का इस्तेमाल किया है। ऐसा करने से आपको एक बड़ी बैटरी मिल जाती है। इस तरह के डिजाईन को सबसे पहले एप्पल की ओर से iPhone X में इस्तेमाल किया गया था। 

5.8 इंच डिस्प्ले वाला iPhone 11 प्रो iPhone XS का उत्तराधिकारी है। दूसरी ओर iPhone 11 प्रो मैक्स, 6.5-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह iPhone XS Max का उत्तराधिकारी है। दोनों एक नए सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें 1,200 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। स्क्रीन 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा दक्षता वाली हैं। आईफ़ोन पर स्थानिक ऑडियो, डॉल्बी एटमोस, डॉल्बी विज़न एचडीआर 10 जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं।

नया iPhone 11 प्रो और प्रो मैक्स ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। सभी 12-मेगापिक्सल सेंसर हैं, जिसमें एक वाइड-एंगल, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल और टेलीफोटो लेंस है। अपफ्रंट में iPhone 12 जैसा ही 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसमें सभी समान फीचर्स होंगे। Apple का कहना है, iPhone 11 प्रो, iPhone XS की तुलना में 4 घंटे अधिक बैटरी जीवन प्रदान करेगा, जबकि iPhone 11 Pro Max iPhone XS Max की तुलना में 5 घंटे अधिक बैटरी जीवन प्रदान करेगा। Apple बॉक्स में एक 18W फास्ट चार्जर को भी बंडल करेगा।

सोर्स:

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile