स्पेक्स कम्पेरिज़न: Honor View 20 vs Xiaomi Poco F1

HIGHLIGHTS

Honor View 20 भारत में अमेज़न द्वारा खरीदा जा सकता है और इस स्मार्टफोन की तुलना हम पिछले साल लॉन्च हुए शाओमी के Poco F1 डिवाइस से कर रहे हैं जो कि किफायती कीमत में बढ़िया स्पेक्स और फीचर्स के साथ आता है।

स्पेक्स कम्पेरिज़न: Honor View 20 vs Xiaomi Poco F1

Honor View 20 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो कि 48MP रियर कैमरा के साथ आया है जिसे TOF 3D कैमरा के साथ पेश किया गया है। इस डिवाइस को अमेज़न इंडिया पर Rs 37,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। दूसरी ओर, बात करें Xiaomi Poco F1 की तो यह स्मार्टफोन पिछले साल कई प्रीमियम डिवाइसेज़ को टक्कर दे चुका है। डिवाइस के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 द्वारा संचालित है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Honor View 20 में 6.39 इंच की डिस्प्ले मौजूद है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2310 पिक्सल है, जबकि Xiaomi Poco F1 में 6.18 इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2246 पिक्सल है।

Honor View 20 किरिन 980 ओक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। Xiaomi Poco F1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।

Honor View 20 के बैक पर 48MP + TOF 3D का डुअल कैमरा दिया गया है और डिवाइस के फ्रंट पर 25MP का सेंसर मौजूद है। Xiaomi Poco F1 के बैक पर 12MP + 5MP का डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है और डिवाइस के फ्रंट पर 20MP का कैमरा दिया गया है।

Honor View 20 अमेज़न इंडिया पर Rs 37,999 की कीमत में उपलब्ध है जबकि Xiaomi Poco F1 को अमेज़न इंडिया पर Rs 19,999 की कीमत में सेल किया जा रहा है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo