Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: शाओमी के ये दो फोंस कीमत, स्पेक्स और फीचर्स में कितने समान और कितने हैं अलग

Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: शाओमी के ये दो फोंस कीमत, स्पेक्स और फीचर्स में कितने समान और कितने हैं अलग
HIGHLIGHTS

Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: जानें अंतर

Rs 13999 में आते हैं दोनों फोंस

शाओमी के Redmi Note 9 Pro में क्या है पोको M2 प्रो से अलग

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जिसके बेस मॉडल की कीमत Rs 13999 रखी गई है। इसी सेगमेंट में पोको ने Poco M2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Poco M2 Pro के बेस मॉडल की कीमत Rs 13999 से शुरू होती है और यह अलग-अलग वेरिएंट में आता है। आज हम Redmi Note 9 Pro और Poco M2 Pro के बीच स्पेक्स, और कीमत की बड़ी तुलना के बारे में बता रहे हैं।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: कीमत

Xiaomi Redmi Note 9 Pro अलग-अलग वेरिएंट में आता है और इसके बेस वेरिएंट की कीमत Rs 13999 से शुरू होती है जबकि Poco M2 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 13999 है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: डिस्प्ले और डिज़ाइन

Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसी बीच Poco M2 Pro की बात करें तो डिवाइस में 6.67 इंच की FHD डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। Xiaomi Redmi Note 9 Pro का वज़न 209 ग्राम है वहीं पोको M2 प्रो का वज़न भी 209 ग्राम ही है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: परफॉर्मेंस

Xiaomi Redmi Note 9 Pro और Poco M2 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित हैं। Redmi Note 9 Pro को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है जबकि Poco M2 Pro 2 वेरिएंट में आता है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: कैमरा

Xiaomi Redmi Note 9 Pro में 48MP का कैमरा दिया गया है, दूसरा कैमरा 8MP का वाइड एंगल सेन्सर, तीसरा 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ कैमरा है। अब बात करें Poco M2 Pro की तो इसमें भी 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस में 5MP का मैक्रो कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है और Poco M2 Pro के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Vs Poco M2 Pro: बैटरी

Xiaomi Redmi Note 9 Pro में 5020mAh की बैटरी मिलती है और Poco M2 Pro में 5000mAh की बैटरी मिल रही है। Redmi Note 9 Pro Android v10 पर काम करता है। इसी तरह Poco M2 Pro एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo