आगामी Honor View 20 की OnePlus 6T के साथ तुलना
Honor View 20 अभी अमेज़न इंडिया पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और OnePlus 6T को भारत में Rs 37,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Honor View 20 जल्द अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए आने वाला है और अभी डिवाइस को प्री-बुक भी किया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर View 20 डिवाइस को प्री-बुक करने पर Rs 2,999 की कीमत के फ्री हेडफोंस भी मिल रहे हैं। यह स्मार्टफोन किरिन 980 प्रोसेसर और 48MP के AI रियर कैमरा के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस की तुलना हम OnePlus 6T से कर रहे हैं जो कि पिछले साल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया था और यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आया है।
SurveyHuawei View 20 में 6.39 इंच की फुल HD+ फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2310 पिक्सल है। डिवाइस में लगभग बेज़ेल-लेस डिस्प्ले दी गई है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.8% है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिवाइस के फ्रंट पर पंच होल दिया गया है। बात करें OnePlus 6T की तो इस डिवाइस में 6.4 इंच की डिस्प्ले मौजूद है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। डिस्पले के टॉप पर वॉटर-ड्रॉप नौच मौजूद है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा को जगह दी गई है।
प्रोसेसर की बात करें तो Huawei View 20 लेटेस्ट किरिन 980 ओक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है जिसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। दूसरी ओर OnePlus 6T स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो View 20 में 48MP का AI रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल NPU चिपसेट के साथ आता है, जो रियल टाइम में 100 से अधिक केटेगरी पहचान सकता है और प्रति मिनट 4500 पिक्चर प्रोसेस कर सकता है। 48MP सेंसर TOF 3D सेंसर के साथ पेश किया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर 25MP का कैमरा मौजूद है। बात करें OnePlus 6T की तो यह स्मार्टफोन 16MP + 20MP के डुअल रियर कैमरा से लैस है और इसके फ्रंट पर 16MP का कैमरा दिया गया है।
OnePlus 6T भारत में Rs 37,999 की कीमत में उपलब्ध है, जबकि Huawei View 20 को अमेज़न इंडिया द्वारा प्री-बुक किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन Rs 40,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जाएगा।
