ऐसा सामने आ रहा है कि Sony Xperia XZ3 स्मार्टफोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले होने वाली है, हालाँकि इसके टॉप और बॉटम में आपको कुछ बेजल्स फिर भी दिख सकते हैं।
Sony के नए डिवाइस को लेकर इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है। आपको बता देते हैं कि Sony Xperia XZ3 को लेकर इंटरनेट पर खबर चल रही है। अगर हम CampareRaja की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता देते हैं कि इस रिपोर्ट से डिवाइस के डिजाईन के बारे में काफी कुछ सामने आया है। इस डिवाइस को कंपनी की ओर से IFA 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस का लॉन्च इवेंट 31 अगस्त को हो सकता है। 25,000 रूपये की कीमत में आने वाले इन स्मार्टफोंस
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
हालाँकि यह पहली दफा नहीं है जब इस डिवाइस को लेकर कोई जानकारी सामने आई है, इसके पहले भी इस डिवाइस को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। कुछ समय पहले सामने आई जानकारी के अनुसार यह डिवाइस GFXbench में नजर आया था, नए डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-एंड स्नेपड्रैगन 845 से लैस होना है। साथ ही स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च करने की भी योजना है। फोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, इसमें एक 19-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होने वाला है। फोन में एक 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों ही डिवाइस एक जैसे कैमरा के मामले में मिलते जुलते हैं।
ऐसा भी माना जा रहा है कि इस डिवाइस को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को 64GB स्टोरेज वैरिएंट और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किये जाने की खबरें आ रही हैं। फोन की स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इस स्टोरेज को 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और NFC के साथ USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile