Smartron tphone P का नया गोल्ड एडिशन हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

इस वेरिएंट की कीमत भी 7,999 रूपये है और यह डिवाइस 22 अप्रैल रात 11:59 से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Smartron tphone P का नया गोल्ड एडिशन हुआ लॉन्च

Smartron t.phone P स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में ब्लैक कलर के विकल्प में 7,999 रूपये की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब कंपनी ने इसका नया गोल्ड एडिशन लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की कीमत भी 7,999 रूपये है और यह डिवाइस 22 अप्रैल रात 11:59 से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

tphone P गोल्ड एडिशन के सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए कंपनी ने “Sona Kahan Hai” कैंपेन के लिए डिस्को किंग Bappi Da के साथ साझेदारी की है जिन्हें गोल्ड मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। Smartron tphone P स्मार्टफोन का सबसे खास फीचर है, इसकी बैटरी। कंपनी ने अपने इस फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी दी है। इस फ़ोन में 5.2-इंच डिस्प्ले डी है जो कि एक HD IPS डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल। यह 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है।

Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स

इस फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 MSM8940 ओक्टा कोर प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ ही इसमें एड्रेनो 505 GPU भी दिया गया है। यह एक डुअल सिम फ़ोन है। यह फ़ोन OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और फुल मेटल बॉडी से लैस है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ़्लैश, PDAF फीचर से भी लैस है। फ़ोन में 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ़्लैश मौजूद है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo