Smarton T.phone P 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध
यह स्मार्टफोन कल दोपहर 12 बजे से Rs 7,999 की कीमत में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.
कल दोपहर 12 बजे से Smarton T.phone P स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा. यह स्मार्टफोन ख़ासतौर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 7,999 है.
Surveyस्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस डिवाइस में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले मौजूद है और इसे प्रीमियम मेटल बॉडी दी गई है. यह डिवाइस एंड्राइड नूगा 7.1.1 पर आधारित है. स्टोरेज की बात की जाए तो इस डिवाइस में 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज उपलब्ध है और इसके स्टोरेज को 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है.
ऑप्टिक्स के मामले में यह डिवाइस 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा ऑफर करता है और इसके बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है और यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 435 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.
इस डिवाइस को Rs 1,334 प्रति माह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है.
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
