सैमसंग ने लॉन्च किये नए मुड़ने वाले ताबड़तोड़ फोन.. Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 जीत रहे सबका दिल, देखें क्या है इंडिया प्राइस
Samsung ने अपने Samsung Foldable Phones को लॉन्च कर दिया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 की एंट्री हो चुकी है।
सभी फोन्स डिजाइन और फीचर्स के मामले में एक से बढ़कर एक हैं।
टेक की दुनिया में आज कुछ नए फोन्स की ओर से कदम रख लिया गया है, इसका मतलब है कि स्मार्टफोन्स की बड़ी फैमिली अब ज्यादा बड़ी हो गई है। खासकर सैमसंग की Foldable Phones की रेंज आज तीन नए फोन्स के साथ बदल चुकी है। एक साल के लंबे इंतज़ार के बाद आज सैमसंग ने अपने सबसे बड़े इवेंट Galaxy Unpacked 2026 में अपने प्रीमियम Foldable Phones को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस लिस्ट में तीन फोन्स शामिल हैं, लेकिन हम यहाँ आपको Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेक्स और इंडिया प्राइस की जानकारी देने वाले हैं। कंपनी ने इसी मंच पर अपने Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भी लॉन्च किया है।
Surveyनए नए दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए सैमसंग के मुड़ने वाले फोन
सैमसंग ने अपने नए फोन्स को बाजार में ऐसे ही लेकर नहीं आया है, बहुत से नए नए फीचर्स के साथ इन फोन्स को सजाया गया है, इसके बाद इनकी लॉन्च हुई है। एक तरफ जहां Galaxy Z Fold 8 में दमदार डिस्प्ले मिलता है। इसका डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया गया है, इसे पासपोर्ट स्टाइल में लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि यह पारंपरिक फोल्ड फोन्स के मुकाबले लंबाई में छोटा और चौड़ाई में ज्यादा है। इसमें नई पीढ़ी का प्रोसेसर है जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बेस्ट फोन बना रहा है।
दूसरी तरफ स्टाइलिश और पोर्टेबल लुक वाला Galaxy Z Flip 8 भी काम नहीं है, इसमें आपको कई अपग्रेड मिल रहे हैं। सैमसंग ने इस बार अपने दोनों ही फोल्डेबल्स की हिंज, बिल्ड क्वालिटी और परफॉर्मेंस को एक बिल्कुल नए लेवल पर पहुंचा दिया है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स, फीचर और इंडिया प्राइस पर एक नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेक्स और फीचर
Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से एक 7.6-इंच की मेन डिस्प्ले मिलती है, इसे साथ ही फोन में आपको एक 5.5-इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है। दोनों ही डिस्प्ले पर कंपनी की ओर से 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, इसके अलावा दोनों ही डिस्प्ले पर ग्राहकों को कंपनी की ओर से Vision booster सपोर्ट भी मिलता है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद प्रोसेसर को देखा जाए तो इसमें आपको Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, कंपनी ने इस प्रोसेसर को ताकत को ज्यादा बढ़ाने के लिए और फोन को ज्यादा से ज्यादा स्मूद बनाने के लिए इसमें 16GB तक की रैम को भी जगह दी है, इसके अलावा फोन में 1TB तक की स्टॉरिज भी मिल जाने वाली है। इसके अलावा फोन में कंपनी की ओर से 4,800mAh डुअल बैटरी मौजूद है जो 45W की चार्जिंग क्षमता के अलावा 20W की वायरलेस चार्जिंग के साथ आने वाली है। इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है, और फोन को OneUI 9 पर लॉन्च किया गया है।
कैमरा आदि को देखा जाए तो इस फोन एमेम आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में आपको एक 10MP का फ्रन्ट कैमरा दोनों ही डिस्प्ले पर मिलता है। आइए अब जानते है कि सैमसंग के दूसरे मुड़ने वाले यानि Samsung Galaxy Z Flip 8 को कंपनी किन फीचर और स्पेक्स के साथ लेकर आई है।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेक्स और फीचर
Samsung Galaxy Z Flip 8 को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी की ओर से एक 6.9-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है, इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है, साथ ही साथ इस फोन को कंपनी Vision booster सपोर्ट के साथ लेकर आई है। इस फोन की कवर डिस्प्ले को देखा जाए तो यह 4.1-इंच की है। फोन को पावर देने के लिए इसमें आपको Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है, प्रोसेसर का साथ देने के लिए फोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है। इस फोन में कंपनी ने 4,300mAh की बैटरी रखी है, जो 25W की चार्जिंग क्षमता के साथ साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता मिलती है। इस फोन को कंपनी एंड्रॉयड 17 पर लेकर आई है और इसमें One UI 9 का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा के तौर पर इस फोन में भी कंपनी की ओर से एक डुअल कैमरा सेटअप को जगह दी गई है, इसमें एक 50MP का मेन कैमरा और इसे ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसकी सपोर्ट में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 10MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की भारत में कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 256GB मॉडल में 1,79,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है, इस फोन के 512GB मॉडल को आप 1,99,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। आखिरी और टॉप मॉडल को कंपनी की ओर से 1TB स्टॉरिज मॉडल में 2,39,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। अगर Z Flip 8 के प्राइस को देखा जाए तो इंडिया में इस फोन को 256GB मॉडल में 1,24,999 रुपये के साथ 512GB मॉडल को कंपनी ने 1,44,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite बनाम Realme P4R: कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना, 20 हजार में कौन सा बेस्ट
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile