Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 आदि जल्द होंगे लॉन्च, किस दिन देख लाइव स्ट्रीमिंग
Samsung Galaxy Unpacked 2026 को 22 जुलाई को लंदन में आयोजित किया जा रहा है।
इस ईवेंट में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च करेगी।
ईवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप सैमसंग.कॉम, सैमसंग न्यूजरूम और कंपनी के YouTube चैनल पर जा सकते हैं।
Samsung की ओर से अब अपने Galaxy Unpacked के आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस सालाना ईवेंट में लंपनी अपने नए Foldable Phones को लॉन्च करने वाली है। इस ईवेंट में कंपनी सालों से अपने बुक-स्टाइल के फोन्स के अलावा फ्लिप स्टाइल के फोन्स को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। इस साल भी कंपनी ऐसा ही कुछ करने वाली है, ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल भी कंपनी अपने दो मुड़ने वाले फोन्स को इस ईवेंट में लॉन्च करेगी। इस साल कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च करने वाली है, कंपनी इसी सीरीज के Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस ईवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी तक के लिए कंपनी ने अपने इस लॉन्च के प्लान को आधिकारिक तौर पर इंटरनेट पर किसी के साथ भी शेयर नहीं किया है। आइए जानते है कि इस ईवेंट में और क्या क्या आ सकता है।
Surveyकब होने वाला है Samsung Galaxy Unpacked Event?
Samsung Galaxy Unpacked 2026 का आयोजन 22 July, को होने वाला है, इसका समय भारतीय समय के अनुसार 6:30PM है। इसके अलावा ईवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अलगआप देखना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इसे आप सैमसंग.कॉम पर देख सकते हैं, इसके अलावा सैमसंग न्यूजरूम पर भी इसे देखा जा सकता है और सैमसंग के आधिकारिक YouTube Channel पर भी इसे देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 में क्या होने वाला है?
सैमसंग इस ईवेंट में अपने तीन Foldable Phones को लॉन्च किया जाने वाला है। इस ईवेंट में कंपनी अपने Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च किया जाने वाला है। इस बार के लिए ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार Galaxy Z Fold 8 को वाइडर बनाया जाने वाला है, इसे इस बार पासपोर्ट जैसे डिजाइन में पेश किया जा सकता है।
इस Foldable Phones के अलावा कंपनी ईवेंट में अपने कुछ अन्य डिजाइन जैसे smartwatches जिसमें Galaxy Watch 9 आदि हो सकती है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि ईवेंट में सैमसंग के आगामी XR glasses को भी पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Unpacked 2026: प्री-रिजर्वेशन
अभी सैमसंग गेलेक्सी का ये सालाना ईवेंट आयोजित हुआ भी नहीं है, उसके पहले ही कंपनी ने pre-reservations को शुरू कर दिया है। अगर आप इस फोन सीरीज को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 999 रुपये देकर बुक कर सकते हैं, इसके बाद आपको 2,799 रुपये के आसपास का फायदा मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G बनाम Realme P4 Lite: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile