सिर्फ Samsung Galaxy S9+ में मौजूद होगा डुअल कैमरा

HIGHLIGHTS

दोनों फोंस में कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट मौजूद है और कैमरे के साइड में LED फ़्लैश मौजूद है.

सिर्फ Samsung Galaxy S9+ में मौजूद होगा डुअल कैमरा

पिछले काफी समय से Samsung Galaxy S9+ के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं. इन लीक्स के जरिये इस फ़ोन के बारे में अभी तक काफी सारी जानकारी सामने आ चुकी है. अब Olixar ने Samsung Galaxy S9+ के बारे में एक नया खुलासा किया है. अब इस फ़ोन का एक केस सामने आया जिसमें इस फ़ोन का डिज़ाइन साफ़-साफ़ नज़र आ रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकार कुछ लोगों को थोड़ी निराशा भी होगी. दरअसल सिर्फ Samsung Galaxy S9+ में ही डुअल कैमरा सेटअप मौजूद होगा, Samsung Galaxy S9 सिंगल कैमरे के साथ ही पेश होगा. वैसे इनकी बैटरी और साइज़ तो अलग होती ही है.

हालाँकि दोनों फोंस में कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट मौजूद है और कैमरे के साइड में LED फ़्लैश मौजूद है.

अब इस लीक को सही माने तो दोनों फोंस में कुछ स्पेक्स का अंतर होगा, साथ ही उम्मीद करते हैं कि इनकी कीमतों में भी काफी अंतर हो सकता है. हालाँकि यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा की दोनों का प्राइस डिफरेंस कितना होगा.

सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo