सैमसंग गैलेक्सी S9 25 फरवरी को लांच होगा

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफोन देखने में एस8 और एस8 प्लस जैसा ही होगा।

सैमसंग गैलेक्सी S9 25 फरवरी को लांच होगा

सैमसंग अपने नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन, गैलेक्सी एस9 का 25 फरवरी को बार्सिलोना में अनावरण करेगी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एक कार्यक्रम में लांच किया जाएगा, जिसे 'अनपैक्ड' नाम दिया गया है। यह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 के खत्म होने से एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

द वोग की रिपोर्ट में गुरुवार को बताया गया है, "हमें यह जानकारी थी कि सैमसंग स्पेन में चल रहे एमडब्ल्यूसी कांफ्रेंस में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का अनावरण करनेवाला है। यह कांफ्रेस आधिकारिक रूप से 26 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित है।" दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज ने ट्विटर पर अपने आगामी डिवाइस के कैमरा फीचर को दर्शाता हुआ एक लघु टीचर वीडियो भी साझा किया है।

गैलेक्सी एस सीरीज के दो फोन एक साथ लांच करने की कंपनी की परंपरा को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 के साथ एस9प्लस भी लांच करेगी। यह स्मार्टफोन देखने में एस8 और एस8 प्लस जैसा ही होगा। इसके फिंगरप्रिंट सेंसर के डिजाइन में जरूर कुछ बदलाव दिख सकता है।

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo