Samsung Galaxy S9 और S9+ भारत में हुए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, एडवांस पेमेंट Rs 2,000

HIGHLIGHTS

ये स्मार्टफोंस MWC 2018 में घोषित किए गए थे और अब ये डिवाइसेज़ कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन सैमसंग शॉप्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.

Samsung Galaxy S9 और S9+ भारत में हुए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, एडवांस पेमेंट Rs 2,000

MWC 2018 में सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोंस Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus पेश किये हैं. Galaxy S9 and S9+ मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, कोरल ब्लू और एक नए लीलक पर्पल रंग में उपलब्ध होंगे. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने घोषणा की थी कि ये हैंडसेट्स US में 16 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में नहीं बताया था. हालाँकि, अब ये स्मार्टफोंस भारत मेन प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध हैं जिसके लिए ग्राहकों को Rs 2,000 की एडवांस पेमेंट करनी होगी. Galaxy S9 और S9 Plus फोंस को कंपनी के चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स और ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. 

इन स्मार्टफोंस की प्री-बुकिंग कुछ चुनिंदा सैमसंग स्टोर्स पर उपलब्ध है. ग्राहक को स्टोर पर जाना होगा और Rs 2,000 का प्री-बुकिंग अमाउंट पे करना होगा. ग्राहकों को अपनी जानकारी वहाँ देनी होगी जैसे नाम, ईमेल-आई डी और फोन नंबर आदि और स्मार्टफ़ोन उपलब्ध होने के बाद ग्राहकों को कॉन्टेक्ट किया जाएगा. 
US में Samsung Galaxy S9 और S9 Plus की कीमत क्रमश: $719.99 (Rs 46,600 लगभग) और $839.99 (Rs 54,400 लगभग) रहेगी. 

Galaxy S9 में 5.8-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगी, वहीँ S9+ में 6.2-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. दोनों फोंस IP68 सर्टिफाइड हैं. Galaxy S9 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, वहीँ S9+ में डुअल रियर कैमरा मौजूद है. दोनों फोंस में सामने की तरफ 8MP का कैमरा मौजूद है.
 
Galaxy S9 में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध है और इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है. वहीँ S9+ में 6GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, इसके स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Galaxy S9 में 3000mAh की बैटरी मौजूद है, वहीँ S9+ में 3500mAh की बैटरी दी गई है. दोनों ही फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo