Samsung Galaxy S27+ की भारत में एंट्री का रास्ता साफ! BIS पर दिखा फोन, 50MP कैमरा और नए प्रोसेसर के साथ लॉन्चिंग

Highlights

Samsung Galaxy S27+ भारत की BIS वेबसाइट पर देखा गया है।

यहाँ सैमसंग के आगामी फोन के कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कीमत और लॉन्च डेट डेट की डिटेल्स को देखा जा सकता है।

फोन में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2700 या Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है।

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए नई जानकारी सामने आ रही है। कंपनी का अपकमिंग Samsung Galaxy S27+ भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे यह हिंट मिलता है कि Samsung अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इससे पहले Samsung Galaxy S27 के स्टैंडर्ड मॉडल से जुड़ी जानकारी भी इसी वेबसाइट पर सामने आई थी। हालांकि, सर्टिफिकेशन में फोन के फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पहले आए लीक्स में इसके कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी कई जानकारियां मिल चुकी हैं। आइए अब जानते हैं कि फोन में क्या मिल सकता है।

BIS वेबसाइट पर सामने आया Galaxy S27+ का मॉडल नंबर

रिपोर्ट्स के अनुसार, BIS डेटाबेस में Samsung का एक स्मार्टफोन SM-S956B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इसे अपकमिंग Samsung Galaxy S27+ से जोड़ा जा रहा है। लिस्टिंग में Samsung India Electronics Private Limited का नाम दर्ज है। हालांकि, यहां फोन की डिस्प्ले, कैमरा या दूसरे हार्डवेयर फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है।

BIS सर्टिफिकेशन भारत में लॉन्च की तैयारियों का संकेत जरूर है, लेकिन इससे सेल आदि की डिटेल्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है।

Samsung Galaxy S27+ में कैसी होगी डिस्प्ले?

लीक्स को देखा जाए तो Samsung Galaxy S27+ में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। पिछले फोन यानि Galaxy S26+ को देखा जाए तो इसमें भी 6.7-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मौजूद है। ऐसे में नया मॉडल स्क्रीन साइज और रिफ्रेश रेट के कुछ अलग जरूर हो सकता है। हालांकि, Samsung डिस्प्ले की ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी में हो सकता है कि कुछ बदलाव जरूर करे?

Exynos 2700 या Snapdragon, कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy S27+ में Exynos 2700 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स ऐसा भी कहती हैं कि Snapdragon 8 Elite सीरीज का प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि सैमसंग अलग लग बाजारों में फोन को अलग अलग प्रोसेसर पर लॉन्च करे। हालांकि, भारतीय वेरिएंट में कौन सा चिपसेट मिलेगा, अभी के लिए इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं।

कैमरे में कितना बड़ा अपग्रेड मिलेगा?

Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की खबरें भी आ रही हैं। इस फोन में एक 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा होने वाला है।

बैटरी और चार्जिंग क्षमता

Samsung Galaxy S27+ में 4900mAh बैटरी मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। चार्जिंग की बात करें तो फोन का मॉडल नंबर SGS सर्टिफिकेशन में भी दिखाई दिया है, जहां 45W वायर्ड चार्जिंग का हिंट मिलता है। वायरलेस चार्जिंग के फीचर्स अभी स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में इस मामले में बड़े अपग्रेड की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी।

भारत में कब लॉन्च होगा और क्या होगी कीमत?

Samsung अपनी Galaxy S27 सीरीज को जनवरी या फरवरी 2027 में पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च इवेंट की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। कीमत की बात करें तो Galaxy S26+ का 12GB+256GB वेरिएंट भारत में 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में, कुछ रिपोर्ट्स में Galaxy S27+ की कीमत करीब 1.29 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस फोन की आधिकारिक कीमत भी इतनी ही होती है, या यह केवल कयास ही है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile