Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, Privacy Display और 60W फास्ट चार्जिंग मचायेगी धमाल
Samsung ने अपने फ्लैगशिप पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए आखिरकार भारत में अपनी साल की पहली प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने Samsung Galaxy S26 Series को भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन के अलावा Samsung Galaxy S26 Plus और टॉप टियर Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया है। सभी फोन्स का लॉन्च Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में हुआ है। सबसे प्रीमियम यानि सैमसंग गेलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कुछ खासियत देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन को कंपनी ने 200MP क्वाड कैमरा सिस्टम, बिल्ट-इन Privacy Display और 60W फास्ट की चार्जिंग जैसे कई बड़े अपग्रेड मिले हैं।
Surveyकंपनी का कहना है कि इस बार यूजर फीडबैक को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग स्पीड, कैमरा एफिशिएंसी और AI फीचर्स पर खास काम किया गया है। आइए जानते है कि इस फोन में आपको क्या क्या मिलने वाला है और इंडिया में इस फोन का प्राइस क्या होने वाला है।
Galaxy S26 Ultra Specifications: किन अपग्रेड्स के साथ लॉन्च हुआ?
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Vision Booster टेक्नोलॉजी आउटडोर ब्राइटनेस को बेहतर बनाती है। इसके अलावा अगर डिजाइन आदि को देखा जाए तो कंपनी ने फोन को स्लिम प्रोफाइल में लॉन्च किया है, यह मात्र 7.9mm साइज़ का है, इसके अलावा इसमें मात्र 214 ग्राम ही वजन है।
Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन की परफॉरमेंस को देखते हैं तो इसमें क्वलकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। यह 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में एक 5,000mAh की बैटरी है जो इस बार बड़े अपग्रेड के साथ आती है, अभी तक सैमसंग अपने फोन्स में 45W की चार्जिंग क्षमता देता आ रहा था, लेकिन इस फोन में कंपनी ने बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मौजूद है।
Privacy Display: क्या है और कैसे यूजर्स के लिए फायदेमंद?
Samsung Galaxy S26 Ultra में नया Privacy Display फीचर जोड़ा गया है। यह साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी कम कर देता है, जिससे पब्लिक प्लेस में आपके डेटा की सुरक्षा बेहतर होती है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो ट्रैवल या ऑफिस के दौरान अपने फोन के उनके द्वारा देखी जा रही किसी भी जानकारी को पास में ही खड़े किसी भी व्यक्ति को दिखाने से बचाना चाहते हैं। आसान शब्दों में कहीं तो यह डिस्प्ले फीचर आपकी स्क्रीन पर देखे जा रहे किसी भी कॉन्टेन्ट को किसी भी अन्य जो आपके पास खड़ा है कि पहुँच से सुरक्षित करता है।
200MP Quad Camera System फोन को बनाता है दमदार
Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन का कैमरा की इसकि सबसे बड़ी ताकत भी मानी जा सकती है। इस फोन में एक 200MP का प्राइमरी सेंसर (f/1.4 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल ज़ूम) के साथ मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल, 10x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम) के साथ और एक और एक 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल) लेंस मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको एक 12MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। Galaxy AI के नए फीचर्स फोटो प्रोसेसिंग, नाइट शॉट और वीडियो स्टेबिलिटी को और बेहतर बनाते हैं। कुलमिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस फोन का कैमरा बेहद ही बेहद शानदार है।
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी फीचर
यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी आदि को देखा जाए तो इस फोन में आपको 5G, LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 6.0 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग मिलती है, जो इस फोन को डस्ट और पानी से होने वाली क्षति से सुरक्षित करती है।
कलर ऑप्शन भी हैं खास!
Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन को कंपनी ने Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue के अलावा ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव Pink Gold और Silver Shadow ऑप्शन में भी लॉन्च किया है। अभी के लिए आप आज से ही इस फोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं 25 फरवरी से ही फोन इस प्रक्रिया के लिए आ चुके हैं। विकल्प भी मिलेंगे। आइए अब जानते हैं कि Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में कीमत क्या है और इसकी सेल कब से होने वाली है।
Samsung Galaxy S26 Ultra Price in India, Offers and Availability
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये है। इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये है। इसके अलावा टॉप-एंड 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,89,999 रुपये है। अभी के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: OnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा: होगा 7,500mAh बैटरी वाला मिनी फ्लैगशिप?
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile