Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बेहद सस्ता हुआ Galaxy S24, यहां मिल रही 33 हज़ार की भारी भरकम छूट

Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बेहद सस्ता हुआ Galaxy S24, यहां मिल रही 33 हज़ार की भारी भरकम छूट

स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही नई Galaxy S26 सीरीज़ की एंट्री होने वाली है, और इसी वजह से पिछले फ्लैगशिप लाइनअप के कई मॉडल्स की कीमतों पर बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में Samsung का Galaxy S24 अब भारतीय बाजार में भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो गया है। जो यूज़र्स लेटेस्ट प्रोसेसर या बिल्कुल नई सीरीज़ का इंतज़ार नहीं कर रहे, उनके लिए यह डिवाइस अब एक बेहद आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Galaxy S24 पर भारी डिस्काउंट

कीमत की बात करें तो Galaxy S24 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट Amazon पर 74,999 रुपये की लॉन्च की कीमत से घटकर 42,994 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और कूपन का इस्तेमाल करने पर करीब 2,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत लगभग 40,494 रुपये रह जाती है।

पुराने फोन के एक्सचेंज पर 35,950 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को 1512 रुपये की शुरुआती ईएमआई या नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फोन फिलहाल Onyx Black और Amber Yellow कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इस नई कीमत पर यह डिवाइस लगभग फ्लैगशिप अनुभव देने वाले सबसे मजबूत विकल्पों में गिना जा रहा है।

Galaxy S24 के स्पेक्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy S24 में 6.2-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है और कंपनी ने इसमें सात बड़े एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000mAh बैटरी मौजूद है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 45 मिनट की मर्डर-मिस्ट्री फिल्म, आखिर तक नहीं लगा सकेंगे कातिल का पता, क्लाइमैक्स में मिलेगा भरी ट्विस्ट!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo