अपडेट के बाद Samsung Galaxy Note 9 में जुड़ा Night mode, जानें बाकी आये बदलाव

अपडेट के बाद Samsung Galaxy Note 9 में जुड़ा Night mode, जानें बाकी आये बदलाव
HIGHLIGHTS

Galaxy Note 9 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट

डिवाइस में OTA अपडेट आता है कई कैमरा इंप्रूवमेन्ट्स के साथ

सैमसंग के Samsung Galaxy Note 9 को कथित तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। इस खास अपडेट से फ्लैगशिप फ़ोन में कई बदलाव और सुधार आये हैं। Samsung Galaxy Note 9 को 2018 में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि इस डिवाइस में अपडेट के तहत यूज़र्स को Night mode दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले ही Galaxy S9 और Galaxy S9+ को यह अपडेट मिल चुका है। इस अपडेट से अब आप लो लाइट में भी बेहतरीन तसवीरें ले सकेंगे।

Samsung ने इस अपडेट में built-in QR-code scanner को भी जोड़ा है जो सीधे कैमरा ऐप में मिलता है। यह अपडेट लेटेस्ट June Android security patch के साथ आता है और इस अपडेट का साइज़ 704MB है। यह firmware version N960FXXU3CSF9 के साथ आता है। आपको बता दें कि इस समय यह सैमसंग अपडेट Galaxy Note 9 के Germany यूज़र्स के लिए ही रोल आउट किया गया है। वहीँ Sammobile रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस अपडेट को बाकी जगह भी रोल आउट कर दिया जायेगा। 

Samsung Galaxy Note 9 Specifications

Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच की QHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो एक इंफिनिटी डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। डिवाइस मे किनारे पर डेडीकटेड बिक्स्बी बटन भी दिया गया है। जो कंपनी का वॉइस बेस्ड असिस्टेंट है, कुछ नए सुधारों के साथ आया है। डिवाइस को चार रंगों, ओशेयन ब्लू, लैवेंडर पर्पल, मेटैलिक कॉपर ओर मिडनाइट ब्लाक रंगों मे पेश किया गया है। अन्य Galaxy Note लाइनअप की तरह यह डिवाइस भी S पेन के साथ आता है। S पेन मे ब्लुटूथ कन्नेक्टिविटी को शामिल किया गया है। Note 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रॉसेसर और 8GB रैम से लैस है।

भारतीय वर्जन मे एक्सिनोस 9810 प्रॉसेसर मौजूद है। यह सैमसंग का पहला ऐसा फोन है जिसे 512 GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, और इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 512 GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी मौजूद है जो फास्ट चार्जिंग ओर फास्ट वायर्लेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Note 9 में 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है और दोनों ही कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS)के साथ आते हैं। कैमरा ऑटो सीन डिटेक्शन के साथ आता है। सेल्फ़ी के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo