Samsung Galaxy Note 9 के कॉडनेम का हुआ खुलासा, अगस्त में हो सकता है यह फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च

HIGHLIGHTS

प्रसिद्ध तिप्स्टर Evan Blass ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि Samsung Galaxy Note 9 को ‘Crown’ कॉडनेम दिया गया है।

Samsung Galaxy Note 9 के कॉडनेम का हुआ खुलासा, अगस्त में हो सकता है यह फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च

Samsung Galaxy S9 हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है, और अब कंपनी के दूसरे बड़े फ्लैगशिप डिवाइस के बारे में ख़बरें आनी शुरू हो गई हैं। Samsung Galaxy Note सीरीज़ स्टाइलस के शामिल होने के कारण और प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी फीचर्स को बढ़ाने के कारण Galaxy S सीरीज़ से सुपीरियर मानी जाती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नई रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Note 9 इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। प्रसिद्ध तिप्स्टर Evan Blass ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि Samsung Galaxy Note 9 को ‘Crown’ कॉडनेम दिया गया है। Evan Blass ने अपने ट्वीट में पेपर क्राउन की एक कॉमिकल इमेज भी ऐड की है और साथ ही डिवाइस का मॉडल नंबर SM-N960U भी ऐड किया है। Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स

Samsung का यह नया डिवाइस नए फीचर्स से लैस हो सकता है जो Apple iPhone की रेंज के फोंस को टक्कर दे पाएगा। हालाँकि अब कॉडनेम पता चलने के बाद इस डिवाइस के बारे में आए किसी भी नए लीक या जानकारी को आसानी से समझा जा सकता है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

अभी Blass द्वारा कॉडनेम के अलावा कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है और अभी फोन के लॉन्च में भी काफी समय है तो आने वाले समय में इस डिवाइस से सम्बंधित और जानकारी देखने को मिल सकती है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस फ्लैगशिप डिवाइस के साथ S Pen स्टाइलस शामिल होगा जो कि हमेशा से ही Galaxy Note और Galaxy S सीरीज़ के बीच में एक अंतर रहा है।

नोट: फीचर्ड इमेज Galaxy Note 8 की है

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo