आज एक बार फिर Samsung Galaxy M40 Amazon Sale पर, ऑफर्स हैं बेहतरीन

HIGHLIGHTS

दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में बिकेगा Samsung Galaxy M40

6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है Galaxy M40

आज एक बार फिर Samsung Galaxy M40 Amazon Sale पर, ऑफर्स हैं बेहतरीन

सैमसंग लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M40 स्मार्टफोन आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी M40 को जून 2019 में ही लॉन्च किया गया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M40 को अगर यूज़र्स Amazon India से खरीदते हैं या सैमसंग साइट से, तो उनके लिए कई ऑफर्स भी जारी किये गए हैं। यह फ़ोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है और इसमें आपको full-HD+ Infinity-O Display मिलती है। आपको बता दें कि इस दूसरी सेल की जानकारी Samsung India ने आधिकारिक Twitter अकाउंट से दी है।

भारत में अगर Samsung Galaxy M40 की कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। आप इस फ़ोन को Midnight Blue और Seawater Blue कलर में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M40 Sale Offers

Samsung Galaxy M40 सेल ऑफर्स के तहत रिलायंस जियो यूजर्स को 4G Double-Data ऑफर मिल रहा है। यह फायदा 198 या 299 रुपये वाले प्लान पर है। ऑफर के तहत यूजर्स 3,110 रुपये का बेनिफिट मिलता है। कंपनी ने वोडाफोन और आइडिया से भी हाथ मिलाया है। साथ ही 255 रुपये का रिचार्ज करने वाले यूज़र्स को 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा और 18 महीने तक 0.5GB डाटा मिलेगा

Samsung Galaxy M40 specifications

Samsung Galaxy M40 में आपको 6.3-inch full-HD+ TFT LCD Infinity-O display रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल्स के साथ मिलती है। गैलेक्सी M40 में कंपनी ने 3,500 mAh बैटरी दी है जो 15 watts USB Type-C fast charging के साथ आती है। ऑप्टिक्स के तहत फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल+5 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप है।

स्मार्टफोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 675 SoC के साथ 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है।फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक में रियर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जिंग है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक नहीं है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड OneUI आउट ऑफ द बॉक्स आता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo