Samsung Galaxy M30s की तस्वीरें लीक, ये फ़ीचर आया सामने
Galaxy M30 का ही अपकमिंग वैरिएंट होगा Galaxy M30s
Geekbench लिस्टिंग भी आयी थी सामने
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इस समय अपने बहुत ही चर्चित Galaxy M30 के एक नए वैरिएंट पर काम कर रही है। ये नया अपकमिंग Samsung Galaxy M30 का वैरिएंट Galaxy M30s नाम से आ सकता है। वहीँ इससे पहले इस अपकमिंग फ़ोन को लेकर Geekbench पर एक खास खुलासा हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy M30s एक 10nm Exynos 9610 के साथ 4GB RAM से लैस हो सकता है।
Surveyवहीँ अब हमें इस बात की भी जानकारी मिल चुकी है कि इस अपकमिंग फ़ोन का डिज़ाइन कैसा हो सकता है या यूँ कहें कि यह कैसा दिख सकता है, इसका पता चल चुका है। इस फ़ोन का रियर पैनल सामने आ चुका है।
अगर Galaxy M30 की इस फ़ोन की तुलना करें तो यह Galaxy M30s के रियर पैनल पर अलग कैमरा कट -आउट दिया जा सकता है जो कि Galaxy M30 से थोड़ा चौड़ा लेकिन छोटा हो सकता है। इससे इस बात की भी जानकारी मिलती है कि कंपनी इस फ़ोन को dual camera setup के साथ ला सकती है। वहीँ Galaxy M30 पर आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
Galaxy M30s में 13MP f/1.9 का रेगुलर कैमरा, 5MP f/2.2 12mm ultrawide unit और एक 5MP f/2.2 depth sensor दिया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीद है कि Galaxy M30s में शायद कमपनी एक 5MP f/2.2 depth sensor को फ़ोन में न जगह दे।
वैसे बाकी सभी एलिमेंट्स Galaxy M30 की तरह ही इस Galaxy M30s में भी मिलने की उम्मीद है। SIM card tray में दो नैनो SIMs और एक microSD card को जगह मिल सकती है। वहीँ निचले हिससे पर फ़ोन में USB-C पोर्ट और एक 3.5mm headphone jack दिया जा सकता है।
जहां तक लॉन्च डेट की बात है तो खबरों के मुताबिक Galaxy M30s को भारत में अगले ही महीने यानी अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile