Samsung Galaxy C7 Pro की कीमत में हुई 2,500 रूपये की कटौती
Samsung शॉप से खरीदने पर ग्राहकों को 2,500 रूपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है, जिसके बाद ग्राहक इस डिवाइस को केवल 19,900 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy C7 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 2,500 रूपये की कटौती की है। अब यह डिवाइस 22,400 रूपये की कीमत में उपलब्ध है, जबकि इसकी पिछली कीमत 24,900 रूपये थी। Amazon और कंपनी के आधिकारिक शॉप पोर्टल पर नई कीमत अपडेट कर दी गई है। यह ध्यान देना होगा कि इस डिवाइस को Samsung शॉप से खरीदने पर ग्राहकों को 2,500 रूपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है, जिसके बाद ग्राहक इस डिवाइस को केवल 19,900 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था।
SurveySamsung Galaxy C7 Pro में 5.7-इंच की फुल HD सुपर AMOLED 2.D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से लैस है। यह 2.2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4GB की रैम से लैस है। इसमें डुअल सिम स्लॉट मौजूद है। इसमें फुल मेटल बॉडी मौजूद है।
Samsung Galaxy C7 Pro में 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। दोनों में f/1.9 अपर्चर मौजूद है, रियर कैमरे में PDAF और एक डुअल-LED फ़्लैश मौजूद है। इसका कैमरा फुल HD वीडियो 30 फ्रेम्स पर सेकंड पर रिकॉर्ड कर सकता है। यह हैंडसेट 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एक हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, USB टाइप-C, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, NFC और में 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3300mAh की बैटरी भी मौजूद है। इसका वजन 172 ग्राम है और इसकी मोटाई 7mm है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile

