HIGHLIGHTS
यह 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रो SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Samsung Galaxy A7 2017 गोल्ड 3GB रैम वेरियंट पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न डिस्काउंट दे रही है. अमेज़न पर दी गई जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy A7 2017 की कीमत Rs. 27,700 है, लेकिन यह डिस्काउंट के बाद सिर्फ Rs. 24,900 की कीमत में आपका हो जायेगा.
SurveySamsung Galaxy A7 2017 में 5.7 इंच की फुल HD सुपर AMOLED 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध है. यह हैंडसेट ओक्टा-कोर 1.9 GHz एक्सीनोस 7880 प्रोसेसर और माली- T830MP3 GPU से लैस है. यह 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रो SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे की बात की जाए तो, Galaxy A7 2017 में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ f/1.9, 27mm, ऑटोफोकस, LED फ़्लैश, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग के फीचर मौजूद हैं और सेल्फी तथा वीडियो चैट के लिए इसमें f/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इस डिवाइस में 3600mAh की बैटरी मौजूद है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है. यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v4.2, GPS, NFC और USB टाइप-C ऑफर करता है. इस डिवाइस का मेजरमेंट 156.8 x 77.6 x 7.9 mm है.