Samsung Galaxy A70s TENAA पर स्पॉट, डिज़ाइन और बैटरी की मिली जानकरी

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A70 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है फोन

फोन को मिल चुका है वाई-फाई सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy A70s TENAA पर स्पॉट, डिज़ाइन और बैटरी की मिली जानकरी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने अपकमिंग Galaxy A70s को जहां हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया था वहीँ अब ताज़ा मिली जानकरी के मुताबिक फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इस टीना लिस्टिंग से फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। यह अपकमिंग फोन Samsung Galaxy A70 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़ोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन का भी पता चला है। फोन में प्रिज़्म ग्रेडिएट डिज़ाइन और वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। डिवाइस ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आ सकता है। सैमसंग फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले भी कंपनी दे सकती है। आपको बता दें कि इस फोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।

ऐसे में इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि टीना पर सैमसंग गैलेक्सी A70s को SM-A7070 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है।   

इसके साथ ही ऑप्टिक्स के तहत फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी हो सकता है। गीकबेंच पर फोन को स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile