Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए स्मार्टफोन, दिल जीत लेंगे फीचर और स्पेक्स, डिटेल्स ऑनलाइन सरफेस

Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए स्मार्टफोन, दिल जीत लेंगे फीचर और स्पेक्स, डिटेल्स ऑनलाइन सरफेस

अगर आप 25000-40000 रुपये के बीच के प्राइस में एक फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मुझे लगता है कि आपको कुछ रुकना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप एक अच्छा और समझदारी भरा निर्णय ले रहे हैं। असल में, इंटरनेट से मिल रही जानकारी ऐसा कहती है कि Samsung अगले हफ्ते भारत में अपने नए Galaxy A-series के स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। अभी कंपनी ने किन फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है, इसकी साफ साफ डिटेल्स नहीं दी हैं, लेकिन लीक आदि को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन्स Samsung Galaxy A57 केर अलावा Galaxy A37 हो सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कब है इन सैमसंग फोन्स का लॉन्च

लॉन्च की बात करें तो फोन्स को इंडिया के बाजार में 25 मार्च को आधिकारिक तौर पर शाम के 5:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। Samsung ने सोशल मीडिया पर हल्का सा टीज़र शेयर करके इस बारे में जानकारी भी दी है, हालांकि, इसके अलावा कंपनी ने ऐसा भी कहा है कि अगर आप फोन्स को लेकर उत्साहित हैं और इनके लॉन्च और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट पर Notify Me पर जाकर डिटेल्स को भर देना चाहिए।

क्या नया हो सकता हैं सैमसंग के इन आगामी फोन्स में?

लीक्स आदि को देखा जाए तो अभी तक के लिए फोन्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, डिजाइन सामने आ चुका है, ऐसा माना जा रहा है कि Samsung का जो Key Island डिजाइन है, उसे ही इन फोन्स में रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि साइड बटन थोड़े उठे हुए होने वाले हैं। बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटिप मिल सकता है, जो वर्टिकल पोजीशन में देखने को मिलने वाला है। कुलमिलाकर फोन का डिजाइन कहीं ना कहीं कंपनी के प्रीमियम फोन्स से मिलता जुलता हो सकता है।

कैसी डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकते हैं नए फोन

हालांकि, अभी के लिए फोन्स को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा सकता है कि Galaxy A57 में लगभग 6.6 इंच का AMOLED पैनल हो सकता है। दूसरी ओर, Galaxy A37 में एक 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों ही फोन्स में पंच होल डिजाइन मिल सकता है, यह आजकल का स्टैन्डर्ड बन चुका है।

किन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होंगे सैमसंग के फोन्स

कलर ऑप्शन आदि को देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन सीरीज काफी रंग बिरंगी हो सकती है। Samsung Galaxy A57 में Gray, Icy Blue, Lilac और Black जैसे कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, इसके अलावा अगर Samsung Galaxy A37 को देखा जाए तो यह फोन Charcoal, Graygreen और Lavender जैसे कलर में मिल सकता है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस बार खूब एक्सपेरिमेंट करने वाली है, फिर चाहे वह कलर आदि को लेकर हो या फीचर और स्पेक्स को लेकर।

सैमसंग फोन्स की परफॉरमेंस की डिटेल्स

अगर परफॉरमेंस आदि को देखा जाए तो अभी के लिए तो प्रोसेसर आदि को ही देखा जा सकता है। अब जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट मिल सकता है, जबकि Samsung Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर को जगह दी जा सकती है। अगर आम लोगों के इन प्रोसेसर के मतलब को समझा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि इनके माध्यम से डेली ऐप्स, सोशल मीडिया, वीडियो और नॉर्मल गेमिंग आदि सही प्रकार से की जा सकती है।

कैसे कैमरा से लैस हो सकती है आगामी सैमसंग सीरीज?

कैमरा सेटअप भी आपको इस फोन में अच्छा ही मिलने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन्स को कंपनी 50MP का के मुख्य कैमरा के अलावा 12MP का सेल्फ़ी कैमरा से लैस करके लॉन्च कर सकती है। अभी के लिए बैटरी आदि के अलावा अन्य जानकारी सामने नहीं आई है, हाँ इतना जरूर है कि फोन्स में IP68 rating मिल सकती है, अगर ऐसा होता है कि फोन वाटर और डस्ट से सुरक्षित रहने वाले हैं।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: 31 मार्च तक ही आधार कार्ड दिखाकर बनेगा पैन कार्ड..फिर बदल जाएगा ये नियम, 1 अप्रैल से देंगे होंगे ये डॉक्यूमेंट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo