Samsung Galaxy A52s बहुत जल्द भारत में होगा लॉन्च, प्राइस भी हो गए हैं लीक

Samsung Galaxy A52s बहुत जल्द भारत में होगा लॉन्च, प्राइस भी हो गए हैं लीक
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A52s एक बार और हुआ लीक

इन स्पेक्स के साथ आएगा Samsung Galaxy A52s

जानिए क्या होगी Samsung Galaxy A52s की कीमत

Samsung जल्द अपना Galaxy A52s 5G (गैलक्सी A52s 5G) स्मार्टफोन (smartphone) लॉन्च करने वाली है। फोना का प्राइस और स्टोरेज वेरिएंट हाल ही में लीक हुआ था और अब कीमत को लेकर एक नया लीक सामने आया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स भी लीक हुए हैं। इसे भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Festival Sale: OnePlus, शाओमी से लेकर टेकनो के फोंस पर भारी डिस्काउंट

टिप्सटर Abhishek Yadav ने ट्विटर हैंडल पर पर खुलासा किया कि जल्द ही फोन को लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है।

ट्वीट के मुताबिक, Galaxy A52s स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित है। फोन को 6GB और 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस एंडरोइड 11 पर काम करेगा और इसे NFC सपोर्ट दिया जाएगा। फोन को €434 (लगभग Rs 38,000) की कीमत में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: पानी में भी खराब नहीं होगा रेडमी का यह फोन, ये है कंपनी की नई पेशकश

galaxy a52

Galaxy A52

Samsung Galaxy A52s फोन को SM-A526B मॉडल नंबर के साथ पेश किया जाएगा और इसे FCC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस 4×4 MIMO, n5/n66 5G बैंड और NFC सपोर्ट के साथ आएगा।

Galaxy A52s 5G पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy A52 5G की जगह लेगा।

Galaxy A52s 5G के लीक्स

हाल ही में आए लीक के मुताबिक, Galaxy A52s को 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। इसके अलावा, यह चार रंगों ऑसम व्हाइट, ऑसम ब्लैक, ऑसम वोयलेट और ऑसम मिंट में आएगा।

नई गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Samsung Galaxy A52s 5G ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा जो 1.8GHz पर क्लोक्ड है। हालांकि, बेंचमार्क लिस्ट से मदरबोर्ड का नाम “Lahaina” पता चला है। इसका मतलब है कि आगामी सैमसंग स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। इसे भी पढ़ें: रेडमी ब्रांड के अंदर लॉन्च हुए दो धांसू लैपटॉप, जानें क्या है खासियत

इसके अलावा, लिस्टिंग से पता चला है कि फोन एंडरोइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा संचालित होगा। फोन One UI Core 3.1 पर काम करेगा। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 771 पॉइंट मिले हैं जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 2788 पॉइंट्स मिलेंगे।

डिवाइस को 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च के समय फोन को अधिक रैम विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। अभी फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo